एक्सप्लोरर

कैसे पता लगेगा कि कोई आयुष्मान कार्ड के लिए एलिजिबल है या नहीं? खुद जान लें हर बात

Ayushman Card Eligibility: आयुष्मान योजना में मिलता है 5 लाख तक का फ्री इलाज. योजना के तय की गईं हैं कुछ पात्रताएं. आप भी चेक कर सकते हैं आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए एलिजिबल हैं या नहीं. 

Ayushman Card Eligibility: भारत सरकार देश के नागरिकों के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाती है. अलग-अलग लोगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए सरकार अलग-अलग तरह की योजना लेकर आती है. स्वास्थ्य सभी के जीवन का एक बेहद अहम पहलू होता है. इसीलिए इलाज में आने वाले अनचाहे  खर्चे को दूर रखने के लिए बहुत से लोग हेल्थ इंश्योरेंस ले लेते हैं. लेकिन सभी के पास इतने पैसे नहीं होते कि वह हेल्थ इंश्योरेंस ले सके.

इस तरह के लोगों के लिए भारत सरकार फ्री हेल्थ इंश्योरेंस योजना चला रही है. भारत सरकार ने साल 2018 में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना शुरू की थी. देश के करोड़ों लोगों को इस योजना का लाभ मिल रहा है. सरकार ने योजना के तहत पात्रता तय की हैं. आप भी चेक कर सकते हैं आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए एलिजिबल हैं या नहीं. 

ऐसे चेक करें अपनी एलिजिबिलिटी? 

अगर आप प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेना चाहते हैं. तो पहले आपको योजना में आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अपनी पात्रता चेक करनी होगी. इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होगा. वेबसाइट के होम पेज पर ऊपर की ओर आपको कई ऑप्शन दिखेंगे.

यह भी पढ़ें: सर्दियों में में गीजर के इस्तेमाल से आता है ज्यादा बिल, इन टिप्स से होगी हजारों की बचत

इनमें एक ऑप्शन होगा 'Am I Eligible' . अपनी एलिजिबिलिटी चेक करने के लिए आपको इस पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको बेनिफिशियरी पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको नीचे दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा. फिर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा. इसके बाद मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा उसे दर्ज करना होगा और फिर कैप्चा कोड दर्ज करना होगा. 

इसके बाद आप योजना में लॉगिन कर पाएंगे. फिर आपको कुछ ऑप्शन मिलेंगे जिनमें आपको अपना राज्य और जिला चुनना होगा. और सर्च बाय के ऑप्शन में आधार चुनना होगा. इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा फिर सर्च पर क्लिक कर देना होगा.  फिर आपको दिख जाएगा आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए एलिजिबल हैं या नहीं. 

यह भी पढ़ें: इस योजना में 5000 रुपये करें जमा, इतने साल में जमा हो जाएगा 72 लाख का फंड, जानें पूरी कैलकुलेशन

घर बैठे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड

अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए एलिजिबल हैं. तो आप अपने घर बैठे ही आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं. इसके लिए आपको प्ले स्टोर पर जाकर आयुष्मान ऐप डाउनलोड करनी होगी. इसके बाद आपको ऐप ओपन करके बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम सर्च करना होगा. इसके बाद आपको अपने आधार की ई केवाईसी करनी होगी. ई केवाईसी कंप्लीट होने के बाद आपको अपने स्क्रीन पर आयुष्मान कार्ड दिख जाएगा. जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट करवा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: किसान योजना में नाम जुड़वाना है काफी आसान, बस पास होने चाहिए ये डॉक्यूमेंट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train News: फर्स्ट AC कोच बना 'हनीमून सुइट', वीडियो वायरल होते ही TTE सस्पेंड, जानिए रेलवे के नियम
Train News: फर्स्ट AC कोच बना 'हनीमून सुइट', वीडियो वायरल होते ही TTE सस्पेंड, जानिए रेलवे के नियम
ATM Card: हर एटीएम कार्ड पर मिलता है 5 लाख का फ्री एक्सीडेंट कवर, जानें आपके कार्ड में है या नहीं
हर ATM कार्ड पर मिलता है 5 लाख का फ्री एक्सीडेंट कवर, जानें आपके कार्ड में है या नहीं
UPI Tips: डेली ट्रांजैक्शन लिमिट हो गई पूरी? पेमेंट जारी रखने के लिए अपनाएं ये तरीके
UPI Tips: डेली ट्रांजैक्शन लिमिट हो गई पूरी? पेमेंट जारी रखने के लिए अपनाएं ये तरीके
Train Cancelled: जुलाई में रेल यात्रियों को झटका, 12 एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई का रूट भी बदला, देखें लिस्ट
Train Cancelled: जुलाई में रेल यात्रियों को झटका, 12 एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई का रूट भी बदला, देखें लिस्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget