एक्सप्लोरर

बिजली के बिल से भी बदल सकते हैं आधार कार्ड में अपना एड्रेस, ऐसे करें आवेदन

जब आपको आपके आधार कार्ड में बदलाव करना होता है लेकिन आप इसे दस्तावजों की कमी के चलते कर नहीं पाते हैं. आधार कार्ड आपके पते के सत्यापन के लिए एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है.

Aadhar Card Update Details: आधार कार्ड भारत में आधिकारिक पहचान प्रमाण पत्र के रूप में महत्वपूर्ण है, और यह व्यक्ति की पहचान को सत्यापित करने के लिए एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट के रूप में काम करता है. हालांकि आधार कार्ड का उपयोग विभिन्न सेवाओं और सब्सिडी के लिए किया जा सकता है, लेकिन उसमें मौजूद जानकारी को बदलने की प्रक्रिया पर कुछ मर्यादाएं हैं. इस स्टोरी में हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं. कई बार ऐसे मौके आते हैं जब आपको आपके आधार कार्ड में बदलाव करना होता है लेकिन आप इसे दस्तावेजों की कमी के चलते कर नहीं पाते हैं. आधार कार्ड आपके पते के सत्यापन के लिए एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है. ऐसे में आपके अगर अपने आधार कार्ड में अपना पता बदलवाना है तो आप इसे अपने बिजली बिल से भी करवा सकते हैं. 

यह होती है प्रक्रिया

सबसे पहले आपको UIDAI की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा. इसके बाद  MY Aadhaar सेक्शन में जाकर यहां आपको “Update Your Aadhaar” पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको Demographics Data Online” पर क्लिक करना है. क्लिक करते ही आपके सामने सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल खुल जाएगा. यहां पर आपको आधार में पते को बदलने वाले कॉलम के सिलेक्ट करना होगा. इसके बाद इसके बाद आपको “Address” पर क्लिक करना होगा और फिर “Proceed” पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको आपका पुराना एड्रेस दिखाई देगा और नीचे कुछ निजी जानकारी भरनी होगी और साथ ही वैलिड दस्तावेज को भी अपलोड करना होगा. इसके बाद आपको एड्रेस चेंज करने के लिए पेमेंट करने के लिए कहा जाएगा. जिसके लिए आपको 50 रुपए देने होंगे.  

एक बार एड्रेस दोबारा प्रीव्यू कर लें और इसके बाद फाइनल सबमिट कर दें. इसके बाद आपको अपडेट रिक्वेस्ट नंबर यानी URN मिलेगा, जिसकी मदद से आप UIDAI की वेबसाइट पर स्टेटस को चेक कर सकते हैं. इसके बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा उसे दर्ज करने के बाद आपकी रिक्वेस्ट अप्रूव कर ली जाएगी. 

लाइट के बिल से बदलें एड्रेस

बताते चलें कि पता बदलवाने के लिए आपसे जो दस्तावेज मांगे जाएंगे उनमें बिजली बिल वाले ऑप्शन को आपको चुनना होगा. इसके बाद आपको आपके नजदीकी आधार सुधार केंद्र का पता भेज दिया जाएगा इसके साथ ही आपको टाइम और डेट भी दी जाएगी जिस पर आपको वहां पहुंचना होगा. वहां जाते समय आप अपना बिजली का नया बिल साथ ले जाएं. वहां प्रक्रिया पूरी होने के 10 दिन के अंदर आपका आधार कार्ड में पता बदल दिया जाएगा.

यह होती है ऑफलाइन प्रक्रिया

अपने आधार कार्ड में पता बदलवाने के लिए आप ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आपको आपके नजदीकी ऐसे बैंक में जाना होगा जहां पर आधार अपडेट संबंधी कार्य किए जाते हैं. वहीं से आपको एक फॉर्म दिया जाएगा, जिसमें आपको पूछी गई सभी जानकारी भरनी होगी. इसके बाद आपको इस फॉर्म को लेकर अपने पार्षद या फिर वार्ड मेंबर के पास जाना होगा. वहां से इस फॉर्म को अटेस्ट करवा कर आपको बैंक में यह फॉर्म अपने एक फोटो और जरूरी दस्तावेजों के साथ बैंक में जमा करवाना होगा. जमा करवाने के 10 दिनों के भीतर आपके आधार कार्ड में पते को बदल दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: क्या गर्मी खत्म होने के बाद भी एसी की सर्विसिंग करानी चाहिए?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या एनुअल फीस वाला क्रेडिट कार्ड लेना चाहिए, फीस देने से कब होता है फायदा?
क्या एनुअल फीस वाला क्रेडिट कार्ड लेना चाहिए, फीस देने से कब होता है फायदा?
Ration Card: राशन कार्ड साथ नहीं है फिर भी मिलेगा अनाज, जानें क्या है नियम
Ration Card: राशन कार्ड साथ नहीं है फिर भी मिलेगा अनाज, जानें क्या है नियम
गलत बीमारी बताने के लिए हॉस्पिटल पर जुर्माना, AIIMS ने मरीज को दिए 60 हजार रुपए
Legal News: गलत बीमारी बताने के लिए हॉस्पिटल पर जुर्माना, AIIMS ने मरीज को दिए 60 हजार रुपए
Solar Panel Subsidy: अब हर किसी को नहीं मिलेगी सोलर सब्सिडी, जानें कौन है पात्र
Solar Panel Subsidy: अब हर किसी को नहीं मिलेगी सोलर सब्सिडी, जानें कौन है पात्र

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget