एक्सप्लोरर

क्या गर्मी खत्म होने के बाद भी एसी की सर्विसिंग करानी चाहिए?

ज्यादातर लोगों को यह पता ही नहीं है कि उन्हे साल में कितनी बार या फिर सीजन के बाद एसी सर्विस करानी चाहिए या नहीं. आज हम आपको बताएंगे कि क्या गर्मी के बाद भी एसी की सर्विस कराना है या नहीं...

देश के लोगों को मानसून के मौसम ने गर्मी से थोड़ी राहत दी है. वरना भयानक गर्मी का दौर देश ने पिछले दिनों देखा है. इस समय भी कई इलाकों में कम बारिश से उमस सी बनी हुई है. ऐसे में लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं और घरों में ही एसी की हवा से राहत ले रहे हैं. लेकिन आपको भयानक गर्मी से बचाने वाले ये एसी समय समय पर सर्विस भी मांगा करते हैं. ज्यादातर लोगों को यह पता ही नहीं है कि उन्हे साल में कितनी बार या फिर सीजन के बाद सर्विस करानी चाहिए या नहीं. आज हम आपको बताएंगे कि क्या गर्मी के बाद भी एसी की सर्विस करानी चाहिए या नहीं.

इस समय कराएं एसी की सर्विस

आमतौर पर एयर कंडीशनर की सर्विस गर्म सीजन शुरू होने से पहले यानी कि मार्च-अप्रैल तक आपको सर्विस करवा लेना चाहिए ताकि गर्मियों में आप एयर कंडीशनर का मजा ले सकेंगे. इसके अलावा गर्मियों के खत्म होने पर सितंबर-अक्टूबर में भी एक सर्विस करावा लेनी चाहिए. जिससे AC में अगर कोई धूल और मलबा हो तो उसे साफ किया जा सके. इसके अलावा अगर आप सीजन के बीच में भी सर्विसिंग करवाते हैं. तो ये आपके एयर कंडीशनर के लिए काफी अच्छा साबित होगा.

क्या गर्मी के बाद एसी की सर्विस जरूरी है?

एसी की सर्विस करवाने का उपयुक्त समय गर्मी के मौसम से थोड़ा पहले होता है. एसी की सर्विस ज्यादातर लोग फरवरी मार्च के महीने में कराते हैं. यह जरूरी भी है, क्योंकि करीब 4 महीनों से बंद पड़े एसी को इसकी जरूरत भी पड़ती है. इसके अलावा गर्मी के मौसम में अगर आपका एसी कूलिंग कम कर रहा है तो आप उसकी जाली को खुद ही खोलकर एयर प्रेशर से साफ कर सकते हैं. अगर कोई बड़ी दिक्कत है तो आपको एसी की सर्विसिंग की जरूरत पड़ सकती है.

इसके अलावा गर्मी का मौसम बीत जाने के बाद आपको एसी की सर्विस कराने की इतनी जरूरत नहीं पड़ती. क्योंकि गर्मी के मौसम से कुछ समय पहले एसी की सर्विस होनी ही है, तो जितने भी मेजर इश्यू होते हैं वो उसी वक्त सही कर दिए जाते हैं. अगर आप गर्मी बीत जाने के बाद भी एसी की सर्विस कराएंगे तो एसी का इस्तेमाल ना होने पर वापस उसमें दिक्कत हो जाएगी, इसके अलावा फरवरी में सर्विस कराना अनिवार्य होगा ही तो यह आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है. बिना किसी कारण के गर्मी बीत जाने के बाद एसी की सर्विस कराना पैसा बर्बाद करना ही है. जब तक जरूरत न पड़े तब तक एसी की सर्विस ना कराएं.

AC के कंपोनेंट्स को करते रहना चाहिए साफ

गर्मियों के दिन में AC का उपयोग काफी बढ़ जाता है. जिससे उसके कंपोनेंट्स भी ज्यादा यूज होते हैं. इसके चलते उनकी सर्विसिंग करवाना काफी जरुरी हो जाता है. सर्विसिंग करवाने से कंपोनेंट्स अच्छे से काम करेंगे. इसके अलावा अगर आप किसी धूल भरे इलाके में रहते हैं. तो आपको AC के फिल्टर और कॉइल्स की सफाई अधिक बार करानी चाहिए. फिल्टर्स में कई बार धूल भर जाने के चलते AC अच्छे से काम नहीं कर पाता है. ऐसा न हो इसके लिए आपको फिल्टर को हर तीन महीने में साफ करना चाहिए. वहीं अगर फिल्टर ज्यादा गंदे हो जाए. तो उन्हें बदल देना चाहिए. इसके अलावा एवापोरेटर और कंडेंसर कॉइल्स की  भी सर्विसिंग के दौरान सफाई करवानी चाहिए.

यह भी पढ़ें: कौन सी है वो सरकारी योजना, जिसमें पैसे हो जाते हैं डबल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train News: AC कोच में सफर करने वाले रईसों की खुली पोल, 4 साल में चुरा ले गए 1.27 करोड़ चादर और तौलिए
Train News: AC कोच में सफर करने वाले रईसों की खुली पोल, 4 साल में चुरा ले गए 1.27 करोड़ चादर और तौलिए
Financial Planning: हर महीने 1,000 बचाकर बनाएं 1 लाख की मंथली इनकम, SIP का ये फॉर्मूला कर देगा कमाल
हर महीने 1,000 बचाकर बनाएं 1 लाख की मंथली इनकम, SIP का ये फॉर्मूला कर देगा कमाल
पुरानी नौकरी का PF वाला पैसा भूल गए? EPFO का नया फीचर ढूंढ निकालेगा आपका डूबा हुआ बैलेंस
पुरानी नौकरी का PF वाला पैसा भूल गए? EPFO का नया फीचर ढूंढ निकालेगा आपका डूबा हुआ बैलेंस
Cheapest Flight Tickets: दिल्ली- कोलकाता से हैदराबाद- मुंबई तक, 13 से 19 जुलाई तक किस एयरलाइन में मिलेगी सबसे सस्ती टिकट
Cheapest Flight Tickets: दिल्ली- कोलकाता से हैदराबाद- मुंबई तक, 13 से 19 जुलाई तक किस एयरलाइन में मिलेगी सबसे सस्ती टिकट

वीडियोज

DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget