एक्सप्लोरर

10 साल पुराना हो गया है आधार कार्ड तो इस दिन तक फ्री में हो सकता है अपडेट, जान लें प्रोसेस

Free Aadhaar Update: अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है तो इसे फ्री में अपडेट करने का मौका है. घर बैठे ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपलोड कर आसानी से प्रोसेस पूरा किया जा सकता है.

Free Aadhaar Update: आधार कार्ड आज सिर्फ एक पहचान पत्र भर नहीं रह गया है. यह देश में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला दस्तावेज बन चुका है. यह योजनाओं, सरकारी और प्राइवेट कई जरूरी कामों में इस्तेमाल होता है. कई बार आधार कार्ड में लोग कुछ गलत जानकारियां दर्ज करवा देते हैं. जिन्हें बाद में अपडेट करवाना होता है. जिन लोगों के आधार कार्ड बने अब दस साल से ज्यादा हो चुके हैं. 

उन लोगों के मन में यह सवाल आता है कि आधार को कब और कैसे अपडेट कराया जाए. इसके लिए आपको बता दें UIDAI की ओर से समय-समय पर दिशा-निर्देश जारी किए जाते रहते हैं. अगर आपका आधार भी पुराना हो चुका है और आपने इसे अपडेट नहीं कराया है. तो आपके लिए है यह मौका जहां आप फ्री में अपने आधार को अपडेट करवा सकते हैं. 

फ्री में कब तक हो सकता है आधार अपडेट?

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी UIDAI की तरफ से आधार कार्ड अपडेट करने के लिए मुफ्त सुविधा दी जा रही है. यह ऑफर 14 जून 2026 तक वैलिड है. इस तारीख तक आप MyAadhaar पोर्टल पर जाकर अपनी पहचान और पते का प्रमाण अपडेट कर सकते हैं, जिसके लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा. हालांकि यह सुविधा सिर्फ ऑनलाइन उपलब्ध है. 

यह भी पढ़ें: कैसे वापस मिलेगा सहारा में फंसा हुआ पैसा, क्या है अपना क्लेम स्टेटस जानने का तरीका?

अगर आप आधार सेवा केंद्र पर जाकर यह बदलाव कराना चाहें. तो 50 रुपये फीस देनी होगी. वहीं बायोमेट्रिक डेटा जैसे फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन अपडेट कराने पर 100 रुपये चार्ज लगेगा. आपको बता दें बच्चों के लिए यह अपडेट पांच और पंद्रह साल की उम्र में करवाना जरूरी होता है. 

घर बैठे ऐसे करें आधार कार्ड अपडेट

आधार कार्ड को अपडेट करने की प्रक्रिया आसान है और इसे आप घर बैठे पूरा कर सकते हैं. सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं. वहां डॉक्यूमेंट अपडेट का ऑप्शन सिलेक्ट करें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी से लॉगिन करें. इसके बाद आपके आधार डिटेल्स सामने आएंगे. अगर जानकारी सही है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ 9 लाख रुपये में फ्लैट बेच रहा DDA, जानें कैसे और कौन कर सकता है अप्लाई?

तो पहचान और पते के प्रमाण वाले डाॅक्यूमेंट चुनें और उनकी स्कैन कॉपी अपलोड करें.सबमिट करने के बाद आपकी रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली जाएगी और आपको 14 डिजिट का अपडेट रिक्वेस्ट नंबर यानी URN मिलेगा. जिससे आप अपडेट स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: 30 हजार सैलरी है तो क्या घर में लगवा सकते हैं सोलर पैनल? जानें सूर्य घर योजना के नियम

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा पिछले पांच साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनकी लेखन शैली में तथ्यों की सटीकता और इंसानी नजरिए की गहराई दोनों साथ-साथ चलती हैं.पत्रकारिता उनके लिए महज़ खबरें इकट्ठा करने या तेजी से लिखने का काम नहीं है. वह मानते हैं कि हर स्टोरी के पीछे एक सोच होनी चाहिए.  

कुछ ऐसा जो पाठक को सिर्फ जानकारी न दे बल्कि सोचने के लिए भी मजबूर करे. यही वजह है कि उनकी स्टोरीज़ में भाषा साफ़ होती है.लिखने-पढ़ने का शौक बचपन से रहा है. स्कूल की नोटबुक से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे पेशेवर लेखन और पत्रकारिता तक पहुंचा. आज भी उनके लिए लेखन सिर्फ पेशा नहीं है यह खुद को समझने और दुनिया से संवाद करने का ज़रिया है.

पत्रकारिता के अलावा वह साहित्य और समकालीन शायरी से भी गहराई से जुड़े हुए हैं. कभी भीड़ में तो कभी अकेले में ख्यालों को शायरी की शक्ल देते रहते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता का काम सिर्फ घटनाएं गिनाना नहीं है. बल्कि पाठक को उस तस्वीर के उन हिस्सों तक ले जाना है. जो अक्सर नजरों से छूट जाते हैं.

उन्होंने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर, इनशॉर्ट्स और जी हिंदुस्तान जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIP vs SSY: बेटी के भविष्य के लिए कहां लगाएं पैसा? जानें 2000 मंथली निवेश का पूरा कैलकुलेशन
SIP vs SSY: बेटी के भविष्य के लिए कहां लगाएं पैसा? जानें 2000 मंथली निवेश का पूरा कैलकुलेशन
Car Drinking Rules: अपनी कार में बैठकर शराब पी रहे हैं? ये गलती पड़ सकती है भारी, पहले जान लें नियम
Car Drinking Rules: अपनी कार में बैठकर शराब पी रहे हैं? ये गलती पड़ सकती है भारी, पहले जान लें नियम
EPFO ने 34 करोड़ खातों में ट्रांसफर किया ब्याज का पैसा, चेक करें आपके खाते में आया या नहीं, जानें प्रोसेस
EPFO ने 34 करोड़ खातों में ट्रांसफर किया ब्याज का पैसा, चेक करें आपके खाते में आया या नहीं, जानें प्रोसेस
बिहार में अब घर बैठे होगा प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन, इन 10 शहरों में घर आकर रजिस्ट्री करेगी सरकारी टीम
बिहार में अब घर बैठे होगा प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन, इन 10 शहरों में घर आकर रजिस्ट्री करेगी सरकारी टीम

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप?
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े ट्रंप?
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget