एक्सप्लोरर
30 दिसंबर को होगी किसानों और मंत्री के बीच मुलाकात, दोनों अड़े तो कैसे बनेगी बात? | Uncut
दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को खत्म करने की कोशिश में जुटी सरकार की ओर से किसानों को फिर से बुलाया गया है. 30 दिसंबर को सरकार के प्रतिनिधि और किसानों के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत होनी है. आंदोलन कर रहे किसानों ने भी अपना एजेंडा साफ कर दिया है कि बिना कानून रद्द हुए वो नहीं मानेंगे. पीएम मोदी ने साफ कर दिया है कि कानून वापस नहीं होंगे. ऐसे में अब दोनों बीच का रास्ता तलाश रहे हैं. और रास्ता भी ऐसा कि न तो ये लगे कि सरकार झुकी और न ही ये लगे कि किसान झुके. ऐसे में क्या 30 दिसंबर को हो पाएगा इस मसले का समाधान या फिर किन-किन मुद्दों पर अड़ सकते हैं किसान बता रहे हैं कार्यकारी संपादक विजय विद्रोही.
और देखें






























