दिल्ली में सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर खर्च हो रहे 20, 000 करोड़!
भारत में कोरोना अपने पीक पर है. पूरी तरह से लॉकडाउन तो नहीं है, लेकिन महामारी से बचने के लिए लोग अपने घरों में हैं. बावजूद इसके हर दिन चार लाख से ज्यादा नए केस आ रहे हैं और करीब चार हजार लोगों की मौत हर रोज हो रही है. इस बीच दिल्ली में सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का काम जोरों पर है. तय किया गया है कि पीएम के लिए नया घर दिसंबर, 2022 तक पूरा हो जाएगा. यही वजह है कि दिल्ली में लॉकडाउन के बाद भी सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का काम चल रहा है, ताकि 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले इसे तैयार किया जा सके. कोरोना के बिगड़ते हालात के बीच कितना ज़रूरी है ये सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट और इस प्रोजेक्ट के पीछे क्या है केंद्र सरकार की मंशा, बता रहे हैं अविनाश राय.
























