एक्सप्लोरर
Lockdown 3.0 Updates: जब PM Modi ने खेला Yogi Card तो कैसे Lockdown में बन गई बात | ABP Uncut
Lockdown 3.0 Updates: देश भर में जगह जगह फँसे मज़दूर अपने अपने घर लौटने लगे हैं। कुछ ट्रेन से तो कुछ बस से सबसे अधिक मारामारी तो बिहार और यूपी लौटने वालों की है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक़ क़रीब 32 लाख लोग बिहार लौटने की लाईन में लगे हैं। यही हाल यूपी का है। राज्य सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक़ क़रीब पैंतीस से चालीस लाख लोग अपने घर लौटना चाहते हैं। कोटा में भी बाहर के हज़ारों स्टूडेंट्स फँसे थे। अलग अलग राज्यों ने अपने यहाँ के बच्चों को बस भेज कर वापस बुला लिया।कई दर्जन श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ]यूपी सरकार ने हरियाणा और राजस्थान से मज़दूरों को बस भेज कर वापस बुलाया। यहाँ भी वही प्रोटोकॉल लागू हो रहा। बसों को सैनेटाइज करने से लेकर, स्क्रीनिंग और फिर घर लौटने पर मेडिकल चेक अप तक। केन्द्रीय गृह मंत्रालय की भी गाइडलाइन इससे मिलती जुलती है, इसीलिए ये कहा जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ ने जो किया, केन्द्र सरकार ने उसे ही मॉडल मान लिया
और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
दिल्ली NCR
विश्व
बॉलीवुड


























