सीएम योगी-बीजेपी के खिलाफ यूपी चुनाव में प्रियंका गांधी को सीएम पद कैंडिडेट बनाने से क्यों बच रही कांग्रेस?
कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी यूपी चुनाव को लेकर राज्य के दौरे पर हैं. वहीं, विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कांग्रेस में अंदरखाने चर्चा जोरों पर है. इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने अहम बयान दिया है. उन्होंने कहा कि, यूपी चुनाव प्रियंका गांधी की अगुवाई में लड़ा जाएगा. चुनाव में जीत के लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं. वहीं, उन्होंने कहा कि पार्टी मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरे का एलान बाद में करेगी. राजनीतिक पंडित इस बयान के बड़े मायने निकाल रहे हैं. उनका मानना है कि प्रियंका सीएम का चेहरा भी हो सकती हैं. इन्हीं विश्लेषणों को लेकर देखिए राजनीतिक संपादक पंकज झा की ये खास रिपोर्ट.
























