Varanasi पहुंचे PM Modi ने जमकर की CM Yogi की तारीफ,2022 Election में BJP के लिए क्या हैं इसके मायने
वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की. और ये तारीफ ऐसे वक्त में हुई है, जब कुछ ही दिन पहले बात चल रही थी कि यूपी में सब ठीक नहीं है. बात तो यहां तक चली थी कि बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पद से हटा भी सकता है. बड़े-बड़े नेताओं ने लगातार लखनऊ का दौरा किया. संगठन से लेकर सरकार तक में बात की और फिर बदलाव का शोर मचता रहा. लेकिन करीब 8 महीने बाद जब पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे और मंच से एक नहीं छह-छह बार सीएम योगी के काम की तारीफ की तो साफ हो गया कि अभी तो उत्तर प्रदेश में बीजेपी का चेहरा योगी आदित्यनाथ ही होंगे. इस पूरी सियासत के मायने बता रहे हैं राजनीतिक संपादक पंकज झा.
















