BJP को क्यों अच्छे लग रहे Azam Khan, Akhilesh-SP छोड़ Owaisi के साथ जाएंगे आज़म या मोड़ लेंगे मुंह?
बीजेपी के धुर विरोधी और समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे आजम खान के प्रति बीजेपी के कुछ नेताओं को प्रेम बढ़ता ही जा रहा है. बीजेपी के दो सांसद आजम खान की तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि आजम के साथ गलत हुआ. वहीं आजम खान समाजवादी पार्टी या कहिए कि अखिलेश यादव से नाराज हैं. और इतने नाराज हैं कि जेल में उन्होंने शिवपाल यादव से तो मुलाकात कर ली, लेकिन सपा नेता रविदास मेहरोत्रा से मिलने से इन्कार कर दिया. वहीं कांग्रेस के नेता प्रमोद कृष्णम से भी आजम ने मुलाकात कर ली. तो क्या अब आजम समाजवादी पार्टी को छोड़कर बीजेपी के साथ जाएंगे या फिर ओवेसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन भी उनके लिए विकल्प बन सकती है, बता रहे हैं राजनीतिक संपादक पंकज झा



























