एक्सप्लोरर
राजनीतिक हिंसा और फ़र्ज़ी मतदाताओं के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से क्यों किया इनकार? | Uncut
पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष चुनाव की मांग पर दखल देने से सुप्रीम कोर्ट ने मना कर दिया है. याचिकाकर्ता ने राज्य में बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या समेत फ़र्ज़ी मतदाताओं को वोटर लिस्ट में शामिल करने का मसला कोर्ट में रखा था. लेकिन कोर्ट ने कहा कि इन बातों को उठाने के लिए दूसरे कानूनी मंच उपलब्ध हैं. इन पर सीधे सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकती. पुनीत कौर ढांडा नाम की वकील ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि पिछले कुछ सालों में पश्चिम बंगाल में सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है. विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को लगातार राजनीतिक हिंसा का निशाना बनाया जा रहा है. कोर्ट इस तरह की घटनाओं पर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगे. अगर राज्य पुलिस की तरफ से की जा रही कार्रवाई उचित न लगे, तो जांच सीबीआई को सौंपी जाए. जानिए क्या है पूरा मामला बता रहे हैं निपुण सहगल.
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
दिल्ली NCR
क्रिकेट
ओटीटी
























