एक्सप्लोरर

Lockdown पर किसी ने SC से Internet, Netflix, Amazon Prime फ्री करने की मांग, किसी ने कहा Army बुलाओ | ABP Uncut

लॉकडाउन के दौरान सुप्रीम कोर्ट में तरह-तरह की याचिकाएं दाखिल हो रही हैं। एक याचिका में कहा गया है कि लोग लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इसलिए मामला अब सेना के हवाले कर देने की जरूरत है। एक और याचिका में कहा गया है कि घर में बैठे परेशान हो रहे लोगों को सभी टीवी चैनल और इंटरनेट सेवा मुफ्त में मिलनी चाहिए। मुंबई के रहने वाले कमलाकर शेनॉय की याचिका में कहा गया है, “कोरोना की बीमारी देश में तेजी से फैल रही है। लेकिन लोग लॉकडाउन को लेकर गंभीर नहीं है। कई जगह पुलिस, डॉक्टर मेडिकल स्टाफ पर हमले तक हो रहे हैं। ऐसे में सेना ही लॉकडाउन का पालन कड़ाई से करवा सकती है। इसी याचिका में यह भी कहा गया है कि जिस तरह से मुंबई, सूरत समेत कई शहरों में हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर अपने गांव लौटने की उम्मीद में जमा हुए, यह संदिग्ध लगता है। इन सभी मामलों की जांच होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट जांच सीबीआई या एनआईए को सौंप दें। एक और याचिका है वकील मनोहर प्रताप की। इनका कहना है कि लोग कोरोना जैसी गंभीर बीमारी से घबराए हुए हैं। ऊपर से वह घरों में बंद हैं। इन बातों का मनोवैज्ञानिक दबाव बहुत ज्यादा है। इससे निपटने का उपाय है कि उन्हें अनलिमिटेड कॉलिंग और इंटरनेट की सुविधा दी जाए। मोबाइल कंपनियों से यह कहा जाए कि लोगों से फोन कॉल या इंटरनेट के इस्तेमाल के पैसे न लें। इस याचिका में यह मांग भी की गई है कि सुप्रीम कोर्ट डीटीएच कंपनियों से यह कहे कि वह अपनी सेवाएं मुफ्त कर दें। लोग जो भी चैनल देखना चाहते हैं, उन्हें देखने दिया जाए। किसी भी चीज के पैसे न लिए जाएं। याचिकाकर्ता यह भी चाहते हैं कि नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम वगैरह पर जिस वीडियो कंटेंट के पैसे लिए जाते हैं, उन्हें अभी फ्री कर दिया जाए। लोगों को तमाम वीडियो कंटेंट फ्री में देखने दिया जाए।
और देखें
Sponsored Links by Taboola

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स

रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget