एक्सप्लोरर
कोरोना के बीच मुंबई में कैसे मन रहा है गणेशोत्सव, केशवजी नायक चॉल के लोगों ने कैसे निभाई परंपरा
कोरोना महामारी का असर गणेश उत्सव पर भी पड़ा है. जिस गणेश उत्सव के दौरान पूरे महाराष्ट्र और खास तौर से मुंबई में धूम मची रहती थी, वही मुंबई इस कोराना काल में गणेश चतुर्थी के दौरान भी शांत दिख रही है. हालांकि परंपरा है, तो लोग उसे निभा भी रहे हैं और इस बात का खयाल भी रख रहे हैं कि महामारी से बचा जा सके. ऐसी ही पूजा की है दक्षिण मुंबई के गिरगांव इलाके के केशवजी नायक चॉल के लोगों ने, जहां 127 साल पहले 1893 में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर गणेशोत्सव की शुरुआत की थी. इसके पहले गणेशोत्सव पैसे वालों का त्योहार था, लेकिन तिलक की वजह से ये आम लोगों के बीच पहुंच गई. तब से ही केशवजी नायक चॉल की गणेश पूजा मशहूर रही है. हालांकि इस बार कोरोना की वजह से यहां की भी रंगत थोड़ी फीकी हुई है. देखिए एबीपी न्यूज़ के संपादक (पश्चिम भारत) जीतेंद्र दीक्षित की ये खास रिपोर्ट, गिरगांव इलाके के केशवजी नायक चॉल से.
और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
क्रिकेट
बॉलीवुड
























