एक्सप्लोरर
इस कैंसर अस्पताल में पहले भी जंग लड़ चुके हैं Sanjay Dutt | ABP Uncut
11 अगस्त को संजय दत्त की बड़ी फिल्म 'सड़क 2' का ट्रेलर रिलीज होने वाला था. लेकिन ट्रेलर की जगह आई ये बुरी खबर कि उन्हे लंग कैंसर है. खबर ये भी है कि इलाज कराने के लिए संजय न्यूयॉर्क के मेमोरियल स्लोन केटरिंग अस्पताल जाने वाले हैं. खबरों के मुताबिक फिलहाल परेशानी ये है कि संजय दत्त के पास अमेरिका का वीजा नहीं है क्योंकि उनका नाम मुम्बई ब्लास्ट के दोषियों में आया था. वो सजायाफ्ता मुजरिम भी हैं. कोशिश की जा रही है कि मेडिकल ग्राउंड्स पर संजय दत्त को अमेरिका का वीजा मिल जाए और वो मेमोरियल स्लोन केटरिंग अस्पताल में इलाज करवा पाएं. ऐसे में इस वीडियो के जरिए जानिए आखिर कौन से अस्पताल में कैंसर से जंग लड़ेंगे संजय दत्त और क्या है उस अस्पताल से संजय दत्त का पुराना नाता, बता रहे हैं एबीपी न्यूज़ संवाददाता यासिर उस्मान
और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
विश्व
आईपीएल 2026






























