एक्सप्लोरर
छठ पर राजनीति क्यों कर रही बीजेपी, क्या दिल्ली-महाराष्ट्र में ही है रोक?
छठ पूजा पर दिल्ली और महाराष्ट्र में बीजेपी की राजनीति चरम पर है. बढ़ते हुए कोरोना की वजह से दिल्ली और महाराष्ट्र में सार्वजनिक तौर पर छठ मनाने पर पाबंदी लगी हुई है, जिसके खिलाफ बीजेपी ने मोर्चा खोल रखा है. लेकिन बिहार के इस सबसे बड़े त्योहार को बिहार के सबसे बड़े नेताओं में शुमार सीएम नीतीश कुमार से लेकर लालू यादव, सुशील मोदी और राम विलास पासवान तक अपने-अपने घरों में छठ मनाते रहे हैं और वो भी तब जब किसी ने कोरोना का नाम भी नहीं सुना था. वहीं यूपी, बिहार, गुजरात और हरियाणा की बीजेपी सरकारों ने भी लोगों से अपील की है कि वो छठ घरों में ही मनाएं, लेकिन बीजेपी के नेता इन राज्यों पर कोई सवाल नहीं उठा रहे हैं. ऐसे में सवाल है कि क्या घर पर छठ की पूजा नहीं की जा सकती...और अगर नहीं की जा सकती तो क्यों, सबका जवाब मिलेगा इस वीडियो में.
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
महाराष्ट्र
क्रिकेट
बॉलीवुड
























