एक्सप्लोरर
आखिर रिहाई के बाद ही इस्तीफा देने पर क्यों राजी हुए केजरीवाल?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भारतीय राजनीति के इतिहास में इकलौते ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो मुख्यमंत्री रहते हुए जेल गए, मुख्यमंत्री रहते हुए पांच महीने से भी ज्यादा का वक्त जेल में गुजारा और मुख्यमंत्री रहते हुए ही जमानत पर जेल से रिहा हुए. और अब जब उनकी रिहाई हो गई है तो वो इस्तीफा देने पर अड़े हुए हैं. सवाल है कि क्यों. जब केजरीवाल मुश्किलों में घिरे थे, जब वो जेल जा रहे थे या फिर जब वो जेल चले गए थे. तब उन्होंने इस्तीफा क्यों नहीं दिया. और अब जब वो जेल से बाहर आ गए हैं, तब वो इस्तीफा क्यों दे रहे हैं. आखिर क्या है अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की असली कहानी, बता रहे हैं अविनाश राय.
और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
महाराष्ट्र
विश्व
स्पोर्ट्स

























