जब खालिस्तान ने सच में उड़ा दिया था एयर इंडिया का प्लेन!
भारत में प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एयर इंडिया की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी है. उसने बाकायदा एक वीडियो जारी करके कहा है वह 1984 के सिख दंगों का बदला लेगा और इसके लिए वो एयर इंडिया के प्लेन में धमाके करेगा. अब कहने को तो ये एक आतंकी की गीदड़ भभकी हो सकती है. और यही है भी. क्योंकि गुरपतवंत सिंह पन्नू धमकी दे या न दे, भारत की सुरक्षा एजेंसियां इस मसले पर चाक-चौबंद हैं. लेकिन इतिहास की एक कहानी गुरपतवंत सिंह पन्नू की इस धमकी को थोड़ा गंभीरता से लेने का इशारा करती है, क्योंकि इतिहास में ऐसे ही खालिस्तानी आतंकियों के जरिए एयर इंडिया के प्लेन कनिष्क को निशाना बना दिया था, जिसमें हुए बम धमाके में 329 लोगों की मौत हो गई थी.
























