एक्सप्लोरर
बिहार में बाढ़ से बेहाल, पूछ रहे कहॉं है नीतीश सरकार ?
असम और बिहार में शनिवार को भी बाढ़ की स्थिति भयावह बनी रही और पूर्वोत्तर राज्य में एक और व्यक्ति की मौत हो गई. दोनों ही राज्यों में करीब 36 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. इसके साथ ही मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों में आने वाले दिनों में भी बारिश का अनुमान जताया है, जबकि देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में भी हल्की बारिश का अनुमान है.बिहार में बाढ़ प्रभावित उत्तरी जिलों में राहत सामग्री हेलीकॉप्टर की मदद से लोगों के बीच गिराया गया है. करीब 10 लाख लोग यहां बाढ़ की वजह से प्रभावित हैं. शनिवार को किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. राहत पैकेट में ढाई किलोग्राम चावल, एक किलोग्राम चना, 500 ग्राम गुड़, माचिस और एक मोमबत्ती का पैकेट है. बाढ़ प्रभावित परिवारों की पहचान के बाद राज्य सरकार उन्हें छह-छह हजार रुपये की सहायता राशि भी मुहैया कराएगी. सरकारी बुलेटिन के अनुसार 10 जिलों के 10.61 लाख लोग प्रभावित हैं. अधिकारियों ने बताया कि एनडीआरएफ की 13 और एसडीआरएफ की आठ टीमें लोगों के बचाव अभियान में शामिल है.ऐसे में इस वीडियो के जरिए जानिए कैसे बिहार में बाढ़ मचा रही है तबाही बता रहे हैं एबीपी न्यूज़ के राजनीतिक संपादक पंकज झा
और देखें
टॉप हेडलाइंस
महाराष्ट्र
विश्व
स्पोर्ट्स
बॉलीवुड




























