एक्सप्लोरर
Bihar Election: Buxar Rape के बाद Nitish Kumar पर फूटा बिहार की जनता गुस्सा, जानिए क्या कहा लोगों ने
बक्सर जिले के मुरार थाना क्षेत्र से रविवार को दलित महिला के साथ गैंगरेप और उसके 5 वर्षीय बच्चे की हत्या मामले के प्रकाश में आने के बाद लोगों ने सूबे की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है. इधर, इस मामले में अब सियासत भी शुरू हो गई है. जेडीयू से टिकट कटने के बाद डुमरांव से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे विधायक ददन पहलवान ने इस घटना के बाद सरकारी व्यवस्था पर सवाल उठाया है. वहीं दूसरी तरफ बिहार की जनता अब रेप की घटना के बाद नीतीश कुमार की सरकार पर जमकर सवाल उठा रही है. देखिए ये खास रिपोर्ट.
और देखें



























