एक्सप्लोरर

सिंगापुर : जीका के 27 नए मामलों की पुष्टि

सिंगापुर: सिंगापुर में अधिकारियों स्थानीय स्तर पर जीका वायरस के संक्रमण के कम से कम 27 नए मामलों की पुष्टि की. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय (एमओएच) के बयान में कहा गया है कि इन नए मामलों में 25 मामले एलजुनाइड क्रिसेंट, सिम्स ड्राइव, कलांग वे और पाया लेबर वे समूह से जुड़े हुए हैं. राष्ट्रीय पर्यावरण एजेंसी (एनईए) ने एडीज मच्छरों पर काबू पाने के लिए वेक्टर नियंत्रण कार्यक्रम जारी रखे हुए है. इसके तहत 3 सितंबर को, करीब 62 प्रजनन की जगहों की पहचान कर उसे खत्म किया गया. इस काम में अधिकारी और स्वयंसेवक पाया लेबर वे और कलांग वे में जुटे हुए हैं. स्थानीय स्तर पर 27 अगस्त को पहले मामले की सूचना के बाद, सिंगापुर में जीका संक्रमण के ताजा मामलों की संख्या 242 हो गई है. जीका संक्रमित मरीजों को अलग रखने की नीति की समीक्षा सिंगापुर का स्वास्थ्य मंत्रालय संभावित जीका संक्रमित मरीजों को अलग रखने के कार्य की समीक्षा कर रहा है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, राज्य पर्यावरण, जल संसाधन और स्वास्थ्य मंत्री एमी खोर लीन सुन ने कहा कि मंत्रालय संदिग्ध जीका संक्रमित रोगियों को उनके खून और पेशाब के नमूनों की जांच होने तक उन्हें घर पर आराम करने की छुट्टी देने पर विचार कर रहा है. एक सामुदायिक विकास कार्यक्रम में भाग लेते हुए रविवार को खोर ने कहा कि मंत्रालय पुष्टि वाले मामलों को घर पर फिर स्वस्थ होने के लिए भेजने पर विचार कर है, लेकिन संक्रमित व्यक्तियों को मच्छरों के काटने से बचने की सलाह और सावधानी बरतने को कहा गया है. संदिग्ध मरीजों को अलग संचारी रोग केंद्र में रखा गया है. वे वहां अपने परीक्षण परिणाम का इंतजार कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ जीका के सकारात्मक नतीजे वाले मरीजों को अलग अस्पताल में रखा गया है. खोर ने कहा कि संक्रमित मरीजों को अलग रखना ज्यादा प्रभावकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि जीका संक्रमित मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है, उन्हें एक दो दिन में नकरात्मक नतीजों के आने पर छुट्टी दे दी जाएगी.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget