एक्सप्लोरर
Assembly Election : जनता की सेवा या चुनावी मेवा?| Sandeep Chaudhary | Congress
Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बागियों ने महायुति और महाविकास अघाड़ी (एमवीए) दोनों की टेंशन बढ़ा दी है. महायुति के 36 तो महाविकास अघाड़ी के 14 बागी उम्मीदवार मैदान में हैं. ऐसे में दोनों गठबंधन के नेता नाम वापसी की तारीख का इंतजार कर रहे हैं.
इस बीच सभी प्रमुख दलों के नेताओं ने बागियों को मनाने की कोशिश की, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मतों का बिखराव न हो.
अजित पवार ने की फडणवीस से मुलाकात
गुरुवार को उप-मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता अजित पवार ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस से दक्षिण मुंबई स्थित उनके आवास पर मुलाकात की. पवार ने बाद में पुणे जिले की चिंचवड विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार नाना काटे से मुलाकात की और उन्हें नामांकन वापस लेने के लिए मनाने की कोशिश की. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, बीजेपी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना महायुति का हिस्सा हैं. फडणवीस ने अपनी ओर से पार्टी सहयोगियों के साथ बैठकें कीं और कुछ बागियों से भी संपर्क किया. मुख्यमंत्री शिंदे ने ठाणे स्थित अपने आवास पर सहयोगियों के साथ बैठक की. महा विकास आघाडी (एमवीए) में शामिल दलों ने भी इसी तरह की बैठक की.
All Shows
सीधा सवाल

Sandeep Chaudhary: Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण | Gyanesh Kumar | SC

Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

Sandeep Chaudhary: वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Congress | EC

Sandeep Chaudhary: बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश... 'वोट काटने' पर क्लेश! | Gyanesh Kumar | Congress

Sandeep Chaudhary: SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल! | Akhilesh | CM Yogi | UP Election 2027
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
इंडिया
बॉलीवुड































