एक्सप्लोरर
गोल्ड तस्करों के 'शातिर' हथकंडे..खजूर के अंदर छुपाया गया गोल्ड!
इंटरनेशनल गोल्ड तस्करों का जाल हिंदुस्तान के कई शहरों में फैला हुआ है । दुबई से हर साल करोड़ों रुपये का गोल्ड तस्करों के जरिए हिंदुस्तान भेजा जाता है...दुबई में बैठे मास्टरमाइंड इस गैर कानूनी गोल्ड के जरिए ना सिर्फ कानून को खुलेआम चुनौती देते हैं...बल्कि हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था को भी खोखला कर रहे हैं। आए दिन भारत के अलग-अलग एयरपोर्ट पर सोने के तस्कर पकड़े जाते हैं। तस्करों की गिरफ्तारी के बाद कैमरे में ऐसे-ऐसे मंजर कैद होते हैं- जिन्हें देखकर हर किसी की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं।






































