दौसा के मेहंदीपुर बालाजी के पास पहाड़ी इलाके में 17 अगस्त को एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। चेहरा बुरी तरह घायल था और पहचान से जुड़ा कोई सामान भी मौके से नहीं मिला। पुलिस ने करीब 700 किलोमीटर तक सुराग तलाशे और लगभग 1000 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी जुबेर उर्फ संगीता के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, युवती पिछले दो महीने से गजेन्द्र उर्फ सोनू मीना के संपर्क में थी और शादी का दबाव बना रही थी। जांच में कथित साजिश और हत्या की चौंकाने वाली कहानी सामने आई।