UP Polls: NDA के पहले मुस्लिम प्रत्याशी, Azam Khan के बेटे से है मुकाबला | नमस्ते भारत
समाजवादी पार्टी ने 159 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे. जबकि रामपुर से आजम खान को टिकट दिया गया है. रामपुर सीट पर इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीट पर आजम के सामने कांग्रेस ने नवाब परिवार के कैंडिडेट को मैदान में उतार दिया है. कांग्रेस ने काजिम अली खान को टिकट दिया है.
रामपुर विधानसभा सीट से नवाब खानदार से ताल्लुक रखने वाले काजिम अली खान उर्फ नवेद मियां को कांग्रेस टिकट दिया है. काजिम अली खान चार बार विधायक रह चुके हैं. नवाब खानदार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतता रहा है. काजिम ने स्वार विधानसभा सीट से साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमाया था. हालांकि तब वे अब्दुल्ला आजम से हार गए थे. इस बार में रामपुर से आजम खान को टक्कर देंगे.
All Shows





टॉप हेडलाइंस































