बड़ी बहस: मोदी सरकार पर लगाए Rahul Gandhi के आरोपों में कितना दम? | हुंकार | 03.02.2022
क्या मोदी सरकार की नीतियों की वजह से चीन और पाकिस्तान एकजुट हो गए हैं? क्या मोदी सरकार के आने से पहले चीन और पाकिस्तान में दोस्ती नहीं थी? क्या भारत की विदेश नीति ऐसी हो गई है कि 26 जनवरी पर कोई विदेशी मेहमान भारत आने के लिए तैयार नहीं है? क्या न्यायपालिका और चुनाव आयोग लोगों की आवाज़ को दबाने वाले Instrument बन गए हैं...क्या भारत में राजशाही लौट गई है...क्या पिछले 8 वर्षों में हिंदुस्तान में सिर्फ़ उद्योगपतियों का विकास हुआ है. ये वो सवाल हैं जिनको लेकर कल शाम से बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं...कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में मोदी सरकार को घेरते हुए विदेश नीति से लेकर घरेलू नीति तक हर मोर्चे पर नाकाम करार दिया...वहीं बीजेपी ने राहुल के बयान को संवैधानिक संस्थाओं का अपमान बताने से लेकर उन्हें इतिहास की क्लास लेने तक की नसीहत दे दी...बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने तो राहुल के ख़िलाफ़ विशेषाधिकार हनन का नोटिस तक दे दिया है...आज हुंकार में राहुल गांधी के आरोपों की सच्चाई पर बहस.
All Shows






































