एक्सप्लोरर

टीवी देखने और 3 घंटे सोने के लाखों रुपये चार्ज करती है ये महिला, कहा- ये दुनिया की सबसे बेहतरीन नौकरी

एक महिला ऐसी भी है, जो सिर्फ टीवी देखने और सोने के लिए नौकरी कर रही है. हैरानी वाली बात ये है कि इस नौकरी के लिए उसे मोटी सैलरी भी मिल रही है.

अगर किसी को अमीर बनना है, तो उसे जी-तोड़ मेहनत करनी पड़ती है. तभी लोग कहते हैं कि पैसा मेहनत से कमाया जाता है. लेकिन एक महिला ऐसी भी है, जो सिर्फ सोकर, टीवी देखकर और बच्चों के साथ खेलकर मोटी कमाई कर रही है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कोई ऐसा करके पैसा कैसे कमा सकता है. दरअसल, इसका जवाब ये है कि ये महिला एक नैनी है, जिसका काम अमीर परिवारों के बच्चों का ख्याल रखना है. 

कैली नाम की इस महिला ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया, जिसमें उसने बताया कि वह अपनी नौकरी से कितनी ज्यादा खुश है. वह बताती है कि वह दुनिया की सबसे बेहतरीन नौकरियों में से एक नौकरी कर रही है. वह बताती है कि उसे बच्चों के साथ बैठकर टीवी देखना होता है. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि उसे काम के दौरान दोपहर में तीन घंटे सोने को भी मिलते हैं. कुल मिलाकर इस काम को बेस्ट कहा जा सकता है.

कैसा होता है कैली का दिन?  

अपनी रोजमर्रा की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कैली ने बताया कि अमीर लोगों के लिए नैनी होना, सबसे अच्छी बात है. वह लोगों को अपनी रोजमर्रा की जानकारी देते हुए बताती है कि किस तरह उसका काम सबसे आसान है. सबसे पहले वह बच्चों के साथ बैठकर टीवी देखती है. फिर वह बच्चों को छोड़ने स्कूल जाती है. उसके बाद सबसे छोटे बच्चे हैम्पटन के साथ वह स्टारबक्स में बैठकर कॉफी पीती है. वह हैम्पटन को केक भी खिलाती है. 

लौटने पर दोनों कैली के जिम जाते हैं, जहां हैम्पटन को खेलने लगता है. मगर कैली जिम करने के बाद नहाती है और तैयार होती है. ये सब करने और फिर कुछ लोगों के साथ मुलाकात करने के बाद दोनों घर लौट जाते हैं. इसके बाद शुरू होता है, वह काम जिसे करने में कैली को सबसे ज्यादा मजा आता है. दरअसल, कैली और हैम्पटन घर पहुंचने पर तीन घंटे के लिए सो जाते हैं. इस दौरान घर का काम करने वाले लोग पूरे घर की सफाई करते हैं और कपड़े धो देते हैं. 

कितनी होती है सैलरी?

कैली ने आगे बताया कि वह फिर हैम्पटन के भाइयों को स्कूल से लेनी जाती है. उनके साथ खाना खाती है और फिर थोड़ी देर खेलती है. इस तरह शाम होते-होते उसका काम खत्म हो जाता है. हालांकि, कैली ने ये नहीं बताया है कि उसे इस काम के कितने पैसे मिलते हैं. लेकिन अमेरिका में अमीर परिवारों के लिए नैनी का काम करने वाली महिलाओं की औसत सैलरी 30 लाख रुपये होती है. इससे कैली को मिलने वाली सैलरी का अंदाजा लगाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: बंदर के साथ बर्बरता! गले में रस्सी बांधकर मौत होने तक घसीटता रहा आरोपी, Video देख भड़का लोगों का गुस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget