एक्सप्लोरर

Video: सड़क पार करना पड़ा भारी, कार ने मारी महिला को टक्कर, सीसीटीवी देख यूजर्स की कांप गई रूह

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक महिला सिंगल लेन लेकिन व्यस्त हाईवे को पार करने की कोशिश कर रही होती है. सड़क पर लगातार गाड़ियों की आवाजाही हो रही होती है.

सड़क पर एक छोटी सी लापरवाही कितनी बड़ी कीमत वसूल सकती है, इसका खौफनाक उदाहरण इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिला है. यह वीडियो इतना डरावना है कि इसे देखने के बाद लोग सिहर उठे हैं और बार-बार यही सोच रहे हैं कि अगर जरा सी सावधानी बरती जाती, तो शायद यह हादसा टल सकता था. सीसीटीवी में कैद यह घटना हर उस शख्स के लिए एक चेतावनी है जो बिना सोचे-समझे सड़क पार करने की गलती करता है.

सड़क पार करते वक्त हुआ खौफनाक हादसा

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक महिला सिंगल लेन लेकिन व्यस्त हाईवे को पार करने की कोशिश कर रही होती है. सड़क पर लगातार गाड़ियों की आवाजाही हो रही होती है, लेकिन महिला जल्दबाजी में सड़क पार करने लगती है. तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक सफेद कार उसे जोरदार टक्कर मार देती है. वीडियो कर्नाटक के मंगलुरु का बताया जा रहा है.

हवा में उछली महिला, मौके पर मची अफरा-तफरी

टक्कर इतनी जबरदस्त होती है कि महिला हवा में उछलकर सड़क किनारे जा गिरती है. यह दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोग घबरा जाते हैं और तुरंत मौके पर दौड़ पड़ते हैं. खास बात यह है कि जिस शख्स की कार से टक्कर होती है, वह भी तुरंत गाड़ी रोककर महिला की मदद के लिए भागता हुआ नजर आता है. कुछ ही सेकंड में वहां लोगों की भीड़ इकट्ठी हो जाती है. बताया जा रहा है कि महिला मंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है.

यह भी पढ़ें: "मुझे पाकिस्तान पसंद है" भारत घूमने आए विदेशी टूरिस्ट ने किया दावा तो उठा ले गई पुलिस, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा, “सड़क पार करते समय इतनी लापरवाही क्यों?” तो वहीं दूसरे ने कहा, “ये वीडियो देखकर रूह कांप गई.” एक और यूजर ने लिखा, “ऐसी गलती जानलेवा हो सकती है.” कई लोग इसे एक सबक के तौर पर देख रहे हैं और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील कर रहे हैं. वीडियो को @Deadlykalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है.

यह भी पढ़ें: Petrol pump viral jugaad: बोतल में नहीं मिल रहा था पेट्रोल तो Passion की टंकी लेकर पहुंच गया युवक, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: छम्मक छल्लो पर हसीनाओं ने यूं मटकाई कमर, एक साथ झूमा पूरा इंटरनेट
Video: छम्मक छल्लो पर हसीनाओं ने यूं मटकाई कमर, एक साथ झूमा पूरा इंटरनेट
इन अदाओं को देख फूट जाएगी जवानी- इंटरनेट पर आग लगा रहा ये डांस वीडियो
इन अदाओं को देख फूट जाएगी जवानी- इंटरनेट पर आग लगा रहा ये डांस वीडियो
जेब्रा ने लकड़बग्घे के मुंह पर मारी लात, तुरंत हो गई मौत- देखें खतरनाक वीडियो
जेब्रा ने लकड़बग्घे के मुंह पर मारी लात, तुरंत हो गई मौत- देखें खतरनाक वीडियो
Video: किचन में कुकर फटने से धमाका, वीडियो देख कांपी यूजर्स की रूह
किचन में कुकर फटने से धमाका, वीडियो देख कांपी यूजर्स की रूह

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
Embed widget