एक्सप्लोरर

चलती कार पर हाथी ने रख दिया पैर, वीडियो देख बढ़ जाएगी धड़कनें

वायरल हो रही रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि विशालकाय हाथी कार के ठीक सामने खड़ा है और उसने बड़े ही आराम से अपना भारी पैर गाड़ी के ऊपर टिका रखा है.

तमिलनाडु के असानूर में चामराजनगर बॉर्डर के पास मैसूर-कोयंबटूर हाईवे पर उस वक्त राहगीरों की सांसें हलक में अटक गईं, जब एक विशालकाय जंगली हाथी ने बीच सड़क पर आकर एक चलती कार पर अपना कब्जा जमाने की कोशिश की. मैसूर से कोयंबटूर की तरफ जा रही एक काली कार के सामने अचानक जंगल से निकलकर यह गजराज आ धमका. खाने-पीने की तलाश में सड़क पर उतरे इस हाथी ने गाड़ी को देखते ही अपना एक भारी-भरकम पैर सीधे कार के बोनट और साइड फेंडर पर रख दिया. उस वक्त कार में बैठे लोगों की जो हालत हुई होगी, उसका अंदाजा लगाकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं.

गजराज का 'सॉफ्ट टच'.. पैर रखा, पर ताकत नहीं लगाई!

वायरल हो रही रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि विशालकाय हाथी कार के ठीक सामने खड़ा है और उसने बड़े ही आराम से अपना भारी पैर गाड़ी के ऊपर टिका रखा है. किस्मत की बात यह रही कि हाथी ने सिर्फ अपना पैर रखा, उस पर रत्ती भर भी जोर या ताकत नहीं लगाई. अगर यह विशालकाय जीव अपनी पूरी ताकत से गाड़ी को दबा देता या कुचलने की कोशिश करता, तो कार चकनाचूर हो जाती और अंदर सवार लोगों की जान पर बन आती.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

कार चालक ने भी गजब का धैर्य दिखाया. बिना हॉर्न बजाए और बिना किसी हलचल के कार सवार लोग अंदर दुबके रहे. जब हाथी को लगा कि गाड़ी में कोई खाने की चीज नहीं है और न ही इससे कोई खतरा है, तो उसने बहुत ही शराफत से अपना पैर पीछे खींच लिया और शांति से जंगल के रास्ते आगे बढ़ गया.

सांसें रोक देने वाला मोमेंट: कार सवारों को मिला 'नया जीवन'

हाथी के जंगल की तरफ मुड़ते ही कार सवार ने राहत की गहरी सांस ली और बिना देर किए गाड़ी को आगे बढ़ा दिया. हाईवे से गुजर रहे पीछे की गाड़ियों में सवार लोगों ने इस खौफनाक और चमत्कारिक दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कुछ ही सेकंड्स के अंतर ने एक भयंकर हादसे को टाल दिया.

यह भी पढ़ें: कचरा छोटा, सीख बड़ी... दादर स्टेशन पर यात्रियों ने बैग में रखा कूड़ा

सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स की बाढ़: 'हाथी भी निकला जेंटलमैन!'

यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, देखते ही देखते वायरल हो गया. लोग हाथी के इस समझदार और 'जेंटल' बर्ताव की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं कार सवारों की किस्मत दाद दे रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा..."भाई साहब! कार वाले की जगह अगर मैं होता तो वहीं अटैक आ जाता. हाथी सच में बहुत समझदार निकला, उसने बस चेक किया और छोड़ दिया!" दूसरे यूजर ने कमेंट किया..."इसे कहते हैं मौत को करीब से देखना और फिर मुस्कुराकर आगे निकल जाना. गॉड ब्लेस कार ड्राइवर जिसने पैनिक होकर हॉर्न नहीं बजाया."

यह भी पढ़ें: बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बिना बताए सरप्राइज देने अचानक घर पहुंची बेटी, मां का रिएक्शन देखकर रो पड़े लोग
बिना बताए सरप्राइज देने अचानक घर पहुंची बेटी, मां का रिएक्शन देखकर रो पड़े लोग
डिवाइडर पर दौड़ाई स्कूटी, वीडियो देख यूजर्स बोले- Bro Playing GTA
डिवाइडर पर दौड़ाई स्कूटी, वीडियो देख यूजर्स बोले- Bro Playing GTA
नाले में गिर गया बच्चा, बचाने के लिए दौड़ा राहगीर, देखें वीडियो
नाले में गिर गया बच्चा, बचाने के लिए दौड़ा राहगीर, देखें वीडियो
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Advertisement

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget