एक्सप्लोरर

अजब गजब! दिन में 100 बार पत्नी को फोन करता था शख्स, फिर उठाकर ले गई पुलिस

जापान में एक पत्नी ने अपने ही पति को इसलिए गिरफ्तार करवा दिया क्योंकि वह उसे दिन में 100 बार कॉल किया करता था, और इससे वह परेशान हो गई थी. जिसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को की.

Trending News: जापान से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक शख्स को अपनी ही पत्नी को कॉल करने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया. जहां पति एक दिन में कम से कम अपनी पत्नी को 100 से ज्यादा बार कॉल किया करता था तो वहीं पत्नी अपने पति की इस हरकत को समझ नहीं पाई और परेशान रहने लगी, आखिर में उसने कानून की मदद ली. इसके बाद पुलिस ने इस अजीब गुत्थी को सुलझाया और महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया. आइए आपको बताते हैं पति के ऐसा करने के पीछे क्या वजह रही और क्यों पत्नी ने अपने ही पति से तंग आकर ये कदम उठा लिया.

अपनी ही पत्नी को एक दिन में किए 100 से ज्यादा कॉल्स

10 जुलाई को जापान के ह्योगो प्रान्त के आमागासाकी की रहने वाली एक 31 साल की महिला को अनजान नंबरों से अजीबोगरीब कॉल आने लगे. यह फोन कॉल महिला को परेशान करने के लिए किए जाते, और सामने वाला शख्स कॉल पर तब तक खामोश रहता था जब तक कि महिला परेशान होकर कॉल न कट कर दे. यह किस्सा कई हफ्तों तक चला. महिला नंबरों को ब्लॉक भी नहीं कर सकती थी, क्योंकि फोन कॉल हर बार अलग-अलग नंबरों से आते थे. दिन में उसे 100 से ज्यादा कॉल आया करते थे. लेकिन रात के वक्त जब वह अपने पति के साथ वीडियो गेम खेल रही होती थी या फिर सो रही होती थी तो उसे कॉल नहीं आया करते थे. बस इसी बात ने उसे अपने पति पर शक करने के लिए मजबूर कर दिया. वह यह सोचने पर आमादा हो गई कि कहीं कॉल उसका ही पति तो नहीं कर रहा.

यह भी पढ़ें: भारत के इस बाज़ार में मिलता है हर जानवर का मीट, कुत्ते-बिल्ली और चूहे भी नहीं बचते

अनजान नंबरों से कॉल करने से तंग आ गई थी पत्नी

बहरहाल, जुलाई से अगस्त लग गया लेकिन महिला के पास अनजान नंबरों से कॉल्स का आना जारी रहा. हताश होकर महिला ने इससे निजात पाने वाले तरीकों पर सोचना शुरू किया. जैसे जैसे वह इसके बारे में सोचती जा रही थी वैसे वैसे उसका शक भी उसके पति के लिए गहरा होता जा रहा था. आखिरकार उसने इससे निजात पाने के लिए पुलिस का सहारा लिया और वह जांच के लिए गई. जहां 4 सितंबर को उसके पति को जापान के एंटी-स्टॉकर कानून का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार कर लिया गया.

यह भी पढ़ें: इस देश में लोग मच्छरों का बर्गर बनाकर खाते हैं, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

प्यार दिखाने के लिए किया सब कुछ

जब पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार किया तो उसने कहा कि ऐसा हरकत उसने अपनी पत्नी के प्रति प्यार दिखाने को की. अनजान नंबरों से कॉल करने के पीछे यह उसका प्यार था जो अलग तरीके से वह जाहिर करना चाहता था. जापान में विवाहित जोड़ों का अलग-अलग रहना कोई बड़ी बात नहीं है. जहां काम की वजह से एक दूसरे से दूर रहकर पति पत्नी के मन में एक दूसरे के लिए जलन की भावना आ जाती है, और वे ऐसी हरकत कर बैठते हैं. लेकिन पुलिस ने बताया कि साथ रह रहे जोड़े को लेकर इस तरह का ये पहला मामला सामने आया है.

यह भी पढ़ें:  बदसलूकी करने की तुरंत मिल गई सजा, महिला ने चप्पल मार-मारकर आरोपी का मुंह कर दिया लाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.87 लाख का जुर्माना
ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.87 लाख का जुर्माना
20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स
20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स
बूढ़ी दादी को भाई ने दिया बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख इमोशनल हुआ इंटरनेट
बूढ़ी दादी को भाई ने दिया बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख इमोशनल हुआ इंटरनेट
हर की पैडी में जलविहीन हुई गंगा! प्रकट हुई अंग्रेजों के जमाने की रेलवे लाइन; वीडियो वायरल
हर की पैडी में जलविहीन हुई गंगा! प्रकट हुई अंग्रेजों के जमाने की रेलवे लाइन; वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget