एक्सप्लोरर

हम तो डूबेंगे सनम, तुम्हें भी...बिल्ली को बचाने के चक्कर में शख्स का हो गया पोपट, देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंसी रोक नहीं पा रहे. हुआ यूं कि एक भलेमानस ने नाले में गिरी बिल्ली को बचाने के लिए पूरा जोर लगा दिया.

Trending Video: आपने नायक फिल्म में अनिल कपूर का वो नाले वाला सीन तो जरूर देखा होगा. उस सीन में अनिल कपूर को देश बचाने की सजा मिलती है और वो नाले में गिर पड़ते हैं. लेकिन यहां एक शख्स बिल्ली बचाने के चक्कर में नाले में गिर पड़ा. बेचारा बिल्ली बचाने चला था, लेकिन अपनी ही जान फंसा बैठा. सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंसी रोक नहीं पा रहे. हुआ यूं कि एक भलेमानस ने नाले में गिरी बिल्ली को बचाने के लिए पूरा जोर लगा दिया, लेकिन जैसे ही उसने बिल्ली को ऊपर खींचा, किस्मत ने उसे ऐसा धोखा दिया कि खुद ही धड़ाम से नाले में गिर पड़ा. अब इंटरनेट पर लोग इस 'नाले के नायक' को मजेदार कमेंट्स से नवाज रहे हैं. इंटरनेट पर वीडियो जमकर वायरल है.

बिल्ली को बचाने गया था, खुद मुसीबत में पड़ गया

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स हीरो बनने चला था लेकिन खुद हीरोइन की तरह नाले में गिर गया. हुआ यूं कि एक दयालु शख्स ने नाले में गिरी एक बिल्ली को बचाने का बीड़ा उठाया. जैसे ही उसने बिल्ली को ऊपर खींचा, किस्मत ने ऐसा खेल खेला कि बेचारा खुद नाले में जा गिरा. वीडियो में साफ दिखता है कि युवक बड़ी मेहनत से बिल्ली को पकड़ता है और जैसे ही उसे बाहर निकालता है, खुद का बैलेंस खो बैठता है और धड़ाम से नीचे गिर जाता है.

हम तो डूबेंगे सनम, तुम्हें भी ले डूबेंगे, बिल्ली पर आ जाएगा तरस

उधर बिल्ली बेचारी भी बड़ी मेहनत से बाहर निकलने के लिए ऊपर आई थी, वो भी शख्स के साथ दोबारा नाले में गिर पड़ी. नेटिजन्स इस वीडियो को देखकर लोटपोट हो रहे हैं. कुछ ने इसे ‘सुपरहीरो की असफल एंट्री’ बताया, तो कुछ बोले बिल्ली की जान गई नहीं, लेकिन बेचारे इंसान की इज्जत जरूर चली गई.

यह भी पढ़ें: औरंगजेब की जगह फूंक दिए बहादुर शाह जफर... हिंदू संगठनों ने जला दी अंतिम मुगल बादशाह की तस्वीर, वीडियो वायरल

यूजर्स ने लिए मजे

वीडियो को @BunnyFriendy नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लेकर अपने रिएक्शन भी दिए हैं. एक यूजर ने लिखा...इसने तो नायक के अनिल कपूर की याद दिला दी. एक और यूजर ने लिखा...बिल्ली की जान तो नहीं गई, भाई की इज्जत चली गई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...कर्म करने गया था, कांड हो गया.

यह भी पढ़ें: इसे पैदा नहीं डाउनलोड किया गया है...छोटी सी उम्र में दे रहा बड़े-बड़े जवाब, बच्चे की होशियारी देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क धंसी और गड्ढे में समा गई कार, चेन्नई का वीडियो वायरल
सड़क धंसी और गड्ढे में समा गई कार, चेन्नई का वीडियो वायरल
एक्सीडेंट के बाद कार मालिक ने शख्स को लगाया गले, जीता दिल
एक्सीडेंट के बाद कार मालिक ने शख्स को लगाया गले, जीता दिल
450 करोड़ के रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती दिखीं भैंस, वीडियो वायरल
450 करोड़ के रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती दिखीं भैंस, वीडियो वायरल
बंदे ने फ्री में गाड़ी पार्किंग का लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो हो गया वायरल
बंदे ने फ्री में गाड़ी पार्किंग का लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो हो गया वायरल

वीडियोज

मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?
खामोश ज्ञानेश...सड़क पर क्लेश...संग्राम शेष?
दुनिया छोड़कर चला गया बॉलीवुड का 'क्रांतिवीर'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget