एक्सप्लोरर

Watch: सड़क पार करने के दौरान हिरण ने हवा में लगाई जबरदस्त छलांग, दंग रह गए लोग

Trending News: इन दिनों सोशल मीडिया पर हवा में जबरदस्त छलांग लगा रहे एक हिरण का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में हिरण की लगाई छलांग को देख कर हर कोई हैरान रह गया है.

Trending News In Hindi: सोशल मीडिया पर हर दिन नए-नए वीडियो वायरल होते रहते हैं. इनमें सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियो की लिस्ट में जानवरों के फनी और ट्रेंडिंग वीडियो होते हैं. जो किसी न किसी वजह से वायरल होते भी दिखते हैं. ऐसा ही एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर सभी की नींदें उड़ाता दिख रहा है. जिसमें एक हिरन को हवा में छलांग लगाते देखा गया है. हिरण को छलांग लगाता देख हर कोई हैरान हो गया है.

जंगल में जानवरों को देखने का आनंद सबसे बेहतरीन होता है, वहीं वाइल्ड लाइफ लवर्स हमेशा से ही जानवरों के पास मौजूद शक्ति और उनकी तत्परता से हैरान होते रहे हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा शेयर किए जा रहे और देखे जा रहे वीडियो की लिस्ट में शुमार वीडियो में हिरण को हवा में फुर्तिली छलांग लगाते देखा है. जिसे देख सभी की आंखें खुली की खुली रह गई हैं.

वीडियो को कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है. फिलहाल ट्विटर पर वाइल्डलेंस इको फाउंडेशन नाम के अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में हिरण की छलांग पर सोशल मीडिया यूजर्स को मंत्रमुग्ध होते देखा गया है. वीडियो में हिरण को एक सड़क को पार करने के दौरान एक आदमी की ऊंचाई जितनी ऊंची छलांग लगाते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में हिरण को तालाब के पास से निकलते हुए और बिजली की गति से कीचड़ के रास्ते से छलांग लगाते हुए देखा जा सकता है.

Watch: दुल्हन की बहन ने किया शानदार डांस, बार-बार देखेंगे ये वीडियो

वीडियो में हिरण जैसे ही वह इतनी बड़ी ऊंचाई पर कूदता है, उसे देख कर ऐसा लगता है कि जानवर हवा में घूम रहा है. जिसके बाद हिरण सुरक्षित रूप से सड़क के दूसरी साइड में अपनी लैंडिंग करता है और जल्दी से जंगल में खुद को गायब कर लेता है. फिलहाल वीडियो को देख यूजर्स काफी रोमांचित हो रहे हैं. वहीं वीडियो में दिख रहा एक आदमी भी हिरण की लगाई गई जंप को देख दंग रह जाता है.

फिलहाल खबर लिखे जाने तक वीडियो को सोशल मीडिया पर 85 हजार से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. वहीं तकरीबन 6 हजार यूजर्स ने इसे लाइक किया है. वीडियो को शेयर करने के साथ ही वाइल्डलेंस इको फाउंडेशन ने कैप्शन दिया है कि लंबी और ऊंची कूद का गोल्ड मेडल हिरण को जाता है. जिसके जवाब में एक यूजर्स ने इसे रिट्वीट करते हुए लिखा 'हां, गोल्ड मेडल साहसी 'हिरण' को जाता है. क्या छलांग लगाई है! मैं इस पर विश्वास नहीं कर पा रहा हूं.'


Watch: बाहुबली के गाने पर इस लड़की का डांस देखकर लोग हैरान, शानदार स्टेप्स से लोगों का जीता दिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

95 हजार की नौकरी गई तो मां-बाप ने भी छीना खाना, बोले- पैदा कर गलती की
95 हजार की नौकरी गई तो मां-बाप ने भी छीना खाना, बोले- पैदा कर गलती की
पहली डेट पर उड़ाए 1 लाख रुपये, लड़की ने किया रिजेक्ट तो वापस मांगे पैसे
पहली डेट पर उड़ाए 1 लाख रुपये, लड़की ने किया रिजेक्ट तो वापस मांगे पैसे
लाल कपड़ा लहराकर रोकी ट्रेन, फॉरेस्ट गार्ड ने बचाई हाथियों की जान
लाल कपड़ा लहराकर रोकी ट्रेन, फॉरेस्ट गार्ड ने बचाई हाथियों की जान
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget