एक्सप्लोरर

प्रैंक करने गया था लड़का, गुस्साए शख्स ने सीने में मारी गोली, सामने आया डरावना VIDEO

प्रैंक वीडियो बनाने के लिए लोग खुद को कितने ज्यादा खतरे में डाल देते हैं. ये कोई अमेरिका के एक लड़के से जान सकता है. इस लड़के को प्रैंक की वजह से गोली खानी पड़ी है.

दुनिया में जब से सोशल मीडिया का आगमन हुआ है, उसने लोगों के जीने के तरीके को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है. यूट्यूब से लेकर इंस्टाग्राम तक, हर जगह लोगों को अजीबोगरीब हरकत करते हुए देखा जाता है. लोगों के बीच सबसे ज्यादा पॉपुलर प्रैंक है, जिसके जरिए किसी को पागल बनाया जाता है या फिर डराया जाता है. आखिर में उन्हें बताया जाता है कि ये तो बस मजाक था. मगर अमेरिका में एक लड़के को प्रैंक करना भारी पड़ गया है. 

दरअसल, अमेरिका के वर्जिनिया राज्य के सटर्लिंग शहर के एक मॉल में 21 साल का टैनर कुक प्रैंक करने गया था. वह इस बात से पूरी तरह से अनजान था कि दूसरों का मजाक बनाना उसकी जान के लिए खतरा हो सकता है. टैनर ने यहां पर एलन कुली नाम के एक शख्स के साथ मजाक करना शुरू किया, जो अपना खाना लेने के लिए यहां आया था. टैनर लगातार उसे परेशान कर रहा था और कुली उसे रोकने की कोशिश कर रहा था. इस दौरान टैनर के साथ उसका दोस्त भी था.

चेतावनी देने के बाद चला दी गोली 

एलन कुली को गुस्सा आया और वह टैनर से थोड़ा सा पीछे हटा. उसने टैनर को कई बार चेताया भी कि ऐसा मत करो. मुझे परेशान मत करो. मगर व्यूज के लालच में टैनर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था. तभी कुली ने अपनी जेब से बंदूक निकाली और टैनर को गोली मार दी. गोली टैनर के पेट और लीवर में घुस गई. इसके बाद मॉल में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस और एंबुलेंस वहां पहुंची. टैनर को तुरंत अस्पताल भेजा गया और कुली को गिरफ्तार किया गया. 

10 साल की सजा का खतरा

हालांकि, टैनर का अभी इलाज चल रहा है, मगर कुली को कोर्ट में पेश किया गया. इस अपराध के लिए उसे 10 साल की सजा हो सकती है. लेकिन हाल ही में अदालत ने उसकी सजा को कम करने का विचार किया है. इसकी वजह ये है कि कुली ने अदालत को बताया कि उसके पास बंदूक रखने का लाइसेंस है और उसने सेल्फ-डिफेंस में गोली चलाई थी. अब इस मामले पर अगले महीने सुनवाई होगी. लेकिन ये उन लोगों के लिए एक सबक है, जो प्रैंक करने की कोशिश करते हैं.

ये भी पढ़ें: ब्राजील के अमेजन नदी में 100 Dolphins की मौत, हजारों मछलियों के मिले शव, आखिर क्या है इस त्रासदी का कारण?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो
मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो
बैंक शटर के बाहर पत्नी ने गार्ड पति संग रचाई डिनर डेट, वीडियो वायरल
बैंक शटर के बाहर पत्नी ने गार्ड पति संग रचाई डिनर डेट, वीडियो वायरल
मछली पकड़ रहे सारस पर दरिंदे का हमला, वीडियो देख अटक जाएंगी सांसें
मछली पकड़ रहे सारस पर दरिंदे का हमला, वीडियो देख अटक जाएंगी सांसें
कहीं मुझे प्यार....क्यूट सी लड़की ने नदी किनारे किया प्यारा सा डांस
कहीं मुझे प्यार....क्यूट सी लड़की ने नदी किनारे किया प्यारा सा डांस

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget