एक्सप्लोरर

17 बीवियां, 96 बच्चे, फिर भी नहीं मान रहा शख्स का दिल, अब बनाना चाहता है ये अजीबोगरीब रिकॉर्ड

दुबई में एक ऐसा शख्स है, जो 96 बच्चों का बाप तो बन चुका है. मगर उसे ऐसा लगता है कि अभी बच्चों की संख्या कम है. इसलिए अब वह 100 बच्चों का पिता बनना चाहता है.

छोटा परिवार सुखी परिवार, ये नारा भारत में खूब दिया गया. लेकिन एक शख्स ऐसा है, जिसे शायद इस बात से फर्क ही नहीं पड़ता है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि इस व्यक्ति ने एक या दो नहीं, बल्कि 17 महिलाओं संग शादी रचाई है. इन महिलाओं से ये कुल मिलाकर 96 बच्चों का पिता बना है. हैरानी वाली बात ये है कि अब इसने कुछ ऐसा करने का फैसला किया है, जिसकी वजह से वर्ल्ड रिकॉर्ड तक बन सकता है. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है. 

दरअसल, हम जिस शख्स की बात कर रहे हैं, वो संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई शहर के रहने वाले मोहम्मद अल बलूशी हैं. लोग इन्हें सुपर डैड के तौर पर भी जानते हैं. अभी तक 96 बच्चों के पिता बन चुके अल बलूशी चाहते हैं कि वह 18वीं शादी करें और फिर चार बच्चे और पैदा कर 100 बच्चों के पिता होने का रिकॉर्ड बनाए. थोड़ा मजाकिए लहजे में कहें, तो वह बच्चों का शतक लगाने की तैयारी कर रहे हैं. वर्तमान में उनकी उम्र 77 साल है. 

परिवार में कितने लोग और किसकी क्या उम्र? 

जैसा की हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि मोहम्मद अल बलूशी ने 17 शादियां की हैं. इसका सीधा मतलब हुआ कि उनका परिवार काफी बड़ा है. उनके परिवार में 96 बच्चों और 17 पत्नियों के साथ कुल मिलाकर 170 लोग हैं. वह सिर्फ बच्चों के पिता ही नहीं हैं, बल्कि उनके पोते और पोतियां भी हैं. पूरा परिवार दुबई के अलग-अलग 17 घरों में रहता है. इस सुपर डैड के सबसे बड़े बेटे की उम्र 56 साल है, जबकि सबसे छोटी बेटी महज 8 साल की है. 

10 साल पहले लिया था रिकॉर्ड बनाने का संकल्प

दरअसल, 2013 में मोहम्मद अल बलूशी ने फैसला कर लिया था कि वह 100 बच्चे पैदा करने वाले हैं. उन्होंने कहा था कि जैसे ही वह 100 का आंकड़ा छूएंगे, उसके बाद वह एक भी बच्चा नहीं करने वाले हैं. वर्तमान में अगर उन्हें 100 बच्चे पैदा करने का रिकॉर्ड बनाना है, तो 4 बच्चे पैदा करने होंगे. मगर उनके दो बच्चों की पहले ही मौत हो चुकी है. यही वजह है कि वह अब रिकॉर्ड से 4 कदम दूर हैं. यही वजह है कि अब वह एक और शादी के साथ चार बच्चे पैदा करना चाहते हैं.

सुपर डैड के पिता थे 27 बच्चों के बाप

मोहम्मद अल बलूशी को बच्चे पैदा करने और उनके पिता बनने का शौक अपने पिता से विरासत में मिला है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि उनके पिता ने चार शादियां की थीं. इन शादियों से उन्होंने कुल मिलाकर 27 बच्चे पैदा किए थे. उन्होंने 110 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा.

ये भी पढ़ें: बंदर के साथ बर्बरता! गले में रस्सी बांधकर मौत होने तक घसीटता रहा आरोपी, Video देख भड़का लोगों का गुस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bull Train Viral Video: सांड को बचाने के लिए लोको पायलट ने रोकी ट्रेन, तारीफ कर रहे यूजर्स
सांड को बचाने के लिए लोको पायलट ने रोकी ट्रेन, तारीफ कर रहे यूजर्स
Transformer Viral Video: ट्रांसफॉर्मर का तार हाथों से जोड़ता दिखा शख्स, वीडियो वायरल
ट्रांसफॉर्मर का तार हाथों से जोड़ता दिखा शख्स, वीडियो वायरल
Indore Viral Video: इंदौर में फर्जी प्लास्टर पहनकर निकले आरोपी, Video वायरल
इंदौर में फर्जी प्लास्टर पहनकर निकले आरोपी, Video वायरल
House Eviction Claim After Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर गई थी लड़की, मकान मालिक ने खाली कराया कमरा, वीडियो वायरल
जंतर-मंतर गई थी लड़की, मकान मालिक ने खाली कराया कमरा

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget