एक्सप्लोरर

दो शेरों के आगे कुत्तों ने दिखाई हीरोपंती, बीच में नहीं होता गेट तो निकल जाती हवा

Lion vs Dogs: गुजरात में एक सोसाइटी में शेर और कुत्ते आपस में भिड़ने की कोशिश कर रहे हैं.लेकिन बीच में गेट होने की वजह से झड़प नहीं हो पाती. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Lion vs Dogs: सोशल मीडिया पर आपको तरह-तरह की वीडियो वायरल होती हुई दिखाई दे जाती है. इनमें कई बार लोग कुछ अजीब हरकतें कर रहे होते हैं. तो कई बार कुछ जानवरों की अजीब हरकतें इंसान अपने कैमरा में कैद कर लेते हैं. तो कई बार कुछ अजीब तरह की घटना है सीसीटीवी कैमरो में कैद हो जाती है.

ऐसी ही एक घटना इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. जहां दो शेर कुत्तों से लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. दो कुत्ते और दो शेर आमने-सामने होते हैं. लेकिन दोनों के बीच एक गेट होता है. जिसकी वजह से दोनों एक दूसरे से भिड़ नहीं पाते. लेकिन गुर्राते खूब है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. 

शेर और कुत्तों में हुई टक्कर

आपने यह कहावत अक्सर सुनी होगी 'अपनी गली में तो कुत्ता भी शेर होता है.' सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है. और इस वीडियो में जो सीन दिखाई दे रहे हैं. उसे देखने के बाद आपको भी यह कहावत सच होती हुई दिखाई देगी. वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शेर एक  सोसाइटी के गेट पर आ जाता है. और अंदर दाखिल होने का प्रयास करता है. तभी सामने एक कुत्ता आ जाता है. शेर गुर्राने लगता है तो वहीं कुत्ता उस पर भौंकने लगते हैं. 

तभी वहां एक और कुत्ता आ जाता है और दोनों शेर पर भोंकने लगते हैं. इसी बीच थोड़ी ही देर में एक और शेर वहां आ जाता है दोनों अंदर दाखिल होने का प्रयास करते हैं. लेकिन अंदर जा नहीं पाते. क्योंकि दोनों के सामने एक बड़ा सा लोहे का गेट होता है. और इसके बाद थक कर शेर वापस चले जाते हैं. थोड़ी देर बाद वहां एक व्यक्ति आता है और वह  सोसाइटी का गेट खोलता है. जैसे ही वह गेट खोलना है कुत्ते बाहर शेर का पीछा करने चले जाते हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. 

लोग कर रहे हैं कमेंट

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @nirwamehta नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 13 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस पर लोगों के काफी कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है 'लेकिन मुद्दे की बात तो ये है कुत्ते के बाहर आने बाद क्या हुआ?' एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'कुत्तों को पता था कि यह उनकी गली है वो भी शेर हैं.' एक और यूजर ने कमेंट किया है 'चाचा किसको खोज रहे थे बाहर निकल कर..' 

यह भी पढ़ें: बच्चों को पढ़ाने का अनोखा तरीका वायरल, टीचर ने डांस कर बच्चों को दिया मात्राओं का ज्ञान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Embed widget