एक्सप्लोरर

इसे कहते हैं सिर मुंडाते ही ओले पड़ना! चोरी करने गए शख्स का हुआ बुरा हाल- यूजर्स बोले किसकी शक्ल देखी थी?

Viral Thief video: लोग कह रहे हैं  “चोरी करने चला था, अब एम्बुलेंस बुला ले कोई.” वीडियो देखकर आप भी पहले तो हैरान हो जाएंगे लेकिन फिर आपको मजा आने लगेगा.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त जबरदस्त वायरल हो रहा है जिसमें एक चोर की चोरी से ज्यादा उसकी हालत पर लोग पेट पकड़कर हंस रहे हैं. मामला ऐसा है कि जिस तरह से वो चोरी करने पहुंचा, उससे ज्यादा उसका भागना मजेदार बन गया. सड़क पर उसके साथ जो हुआ, वो देख लोग कह रहे हैं “भाई, पहले मुंह देखकर निकल लिया कर, कहीं किसी मनहूस की नजर तो नहीं लग गई थी?” चोर न सामान ले सका, न इज्जत बचा सका और न स्कूटर ही संभाल सका. लोग कह रहे हैं  “चोरी करने चला था, अब एम्बुलेंस बुला ले कोई.” वीडियो देखकर आप भी पहले तो हैरान हो जाएंगे लेकिन फिर आपको मजा आने लगेगा.

चोरी कर भागने लगा चोर, लेकिन...

यह घटना एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. वीडियो में दिखता है कि एक स्कूटर सवार चोर सड़क किनारे एक दुकान के बाहर आता है. उसकी नीयत दुकान के बाहर रखे एक बड़े पैकेट पर होती है. बड़ी ही सफाई से वह पैकेट उठाता है और स्कूटर पर टांग देता है. सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा होता है कि तभी स्कूटर स्टार्ट करते वक्त उसका संतुलन बिगड़ता है और स्कूटर स्लिप हो जाता है. इस स्लिप में न सिर्फ उसका स्कूटर गिरता है बल्कि चुराया गया सामान भी सड़क पर बिखर जाता है. इससे चोर घबरा जाता है और जल्दी-जल्दी सामान समेटने लगता है. इतने में उसका स्कूटर दम तोड़ते हुए जमीन पर गिर पड़ता है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Suviks Kumar (@unknown_5ukoon_04)

फिर आगे जाकर हुआ एक्सीडेंट

जब वो दोबारा स्कूटर उठाकर वहां से भागने की कोशिश करता है, तो आगे जाकर स्कूटर का पहिया एक बार फिर स्लिप मारता है और बेचारा चोर इस बार खुद भी जोर से सड़क पर जा गिरता है. वीडियो में साफ दिखता है कि चोर के दिन सच में खराब चल रहे हैं. न चोरी सफल होती है, न भागने की कोशिश. आखिर में वो स्कूटर छोड़कर खाली हाथ जैसे-तैसे दौड़ने लगता है. सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो पर जोर-जोर से ठहाके लगा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ

पेट पकड़ हंसने लगे यूजर्स

वीडियो को Suviks Kumar नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...क्या चोर बनेगा रे तू. एक और यूजर ने लिखा...भाई किसकी शक्ल देखकर निकला था? तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....भाई के दिन खराब चल रहे हैं. अभी सितारे गर्दिश में हैं.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cat Viral Video: दूध पीने के चक्कर में बिल्लो ने लोटे में फंसा लिया मुंह, फिर जो हुआ... वीडियो देखकर आएगी हंसी
दूध पीने के चक्कर में बिल्लो ने लोटे में फंसा लिया मुंह, फिर जो हुआ... वीडियो देखकर आएगी हंसी
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget