एक्सप्लोरर

थार का आतंक, पहले स्कूटी सवार को मारी टक्कर, फिर बुरी तरह से कुचला- वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में पहले थार सवार स्कूटर को जोरदार टक्कर मारता है और फिर जब वो गिर जाता है तो रिवर्स लेकर स्कूटी सवार को वहीं कुचल देता है.

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर किसी का भी खून खौल जाए. वीडियो में साफ दिखता है कि कैसे एक तेज रफ्तार थार गाड़ी पहले एक अधेड़ स्कूटी सवार को टक्कर मारती है, फिर रुकने के बजाय गाड़ी को रिवर्स में दौड़ाकर उसे दोबारा कुचल देती है. इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला ये मंजर देख हर कोई सन्न रह गया है. इस घटना ने ये सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर रोड पर किसी की जान लेना इतना आसान कैसे हो गया? वीडियो देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे.

अधेड़ उम्र के शख्स को थार सवार ने मारी टक्कर, फिर कुचल दिया

वीडियो की शुरुआत में एक स्कूटी सवार अधेड़ उम्र का व्यक्ति सड़क पर चल रहा होता है. तभी सामने से आ रही थार गाड़ी तेज रफ्तार में आती है और उसे सीधा टक्कर मार देती है. अधेड़ व्यक्ति धड़ाम से सड़क पर गिरता है. आमतौर पर ऐसी स्थिति में लोग गाड़ी रोककर मदद करते हैं लेकिन यहां जो हुआ वो दिल दहला देने वाला था. टक्कर के बाद जैसे ही अधेड़ थोड़ा संभलता है और खड़ा होने की कोशिश करता है, तभी थार वाला अपनी गाड़ी को रिवर्स में लाता है और दोबारा उसी व्यक्ति पर चढ़ा देता है. ये सब कुछ इतना अचानक होता है कि देखने वालों के रौंगटे खड़े हो जाते हैं. स्कूटी सवार एक बार फिर जमीन पर गिरता है और इस बार उसकी हालत पहले से ज्यादा गंभीर हो जाती है.

आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की उठ रही मांग!

वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. कई लोगों ने कहा कि यह कोई आम सड़क हादसा नहीं बल्कि जानबूझकर की गई हत्या जैसा दिखता है. जिस बेरहमी से थार चालक ने दोबारा गाड़ी चढ़ाई, वो कहीं से भी दुर्घटना नहीं लगती. लोगों ने मांग की है कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर उस पर सख्त कार्रवाई हो. वीडियो इंटरनेट पर वायरल है जिसे देखने के बाद लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ

भड़क गए यूजर्स

वीडियो को @Khurpench_ नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...पैसों के नशे में चूर है, ठीक इलाज होना चाहिए. एक और यूजर ने लिखा...इस तरह के लोगों को बीच चौराहे गधे पर बैठाना चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इसकी थार को जब्त कर लेना चाहिए और हमेशा के लिए लाइसेंस सस्पेंड कर देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
ट्रेन के जनरल कोच में 'लेडी पॉकेटमार' पलक झपकते ही उड़ाया शख्स का मोबाइल, चोरी का वीडियो वायरल
ट्रेन के जनरल कोच में 'लेडी पॉकेटमार' पलक झपकते ही उड़ाया शख्स का मोबाइल, चोरी का वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget