एक्सप्लोरर

चीन के आसमान में अचानक निकल आए 7 सूरज! अद्भुत नजारा देख नहीं आएगा आंखों पर यकीन

Viral Video: चीन के आसमान में एक साथ 7 सूरज निकल आए, जिसके बाद देखने वाले लोग भी हैरत में पड़ गए.मामला चीन के चेंगदू शहर का है, जहां आसमान में एक साथ 7 सूरज देखे गए.

कई बार कुदरत आपको ऐसे नजारे दिखाती है जो दुनिया में केवल कुदरत के निजाम से ही संभव हो सकता है. कुदरत के कारनामे देखकर बड़े बड़े सूरमा हैरान परेशान हो जाते हैं. ऐसा ही एक मामला चीन से आया है, जहां पर आसमान में ऐसा नजारा देखने को मिला कि जिस पर भरोसा करना तो दूर सोचना भी नामुमकिन है. जी हां, चीन के आसमान में एक साथ 7 सूरज निकल आए, जिसके बाद देखने वाले लोग भी हैरत में पड़ गए.

आसमान में दिखे एक साथ 7 सूरज

मामला चीन के चेंगदू शहर का है, जहां आसमान में एक साथ 7 सूरज देखे गए, यह शानदार और अविश्वसनीय घटना वहां मौजूद लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर ली. 18 अगस्त को लिया गया ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. करीब एक मिनट तक ये अद्भुत नजारा आसमान में देखने को मिला. डिम सन डेली एचके की एक रिपोर्ट के अनुसार वीडियो को चेंगदू के एक लोकल शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, इस शख्स ने कहा कि आसमान में इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान रह गया और लोगों के कदम जहां थे वहीं ठहर गए. चीन में ये घटना लोगों के बीच काफी चर्चा का विषय बनी हुई है.
 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SPACE | UNIVERSE | SCIENCE (@thespace192)

इस वजह से दिखा ऐसा नजारा

एक्सपर्ट का मानना है कि आसमान में कोई सात सूरज नहीं है और न ही ये किसी जादू से वहां पर आए हैं, बल्कि ये तो रिफ्लेक्शन का असर है जो आसमान में इस तरह का नजारा देखने को मिला है. यह घटना लाइट रिफ्लेक्शन में ऑप्टिकल इल्युजन की वजह से घटित हुई है. प्रकाश अपवर्तन और स्तरित (लेयर्ड) ग्लास से प्रतिबिंब (रिफ्लेक्शन) के कारण होने वाले एक सामान्य ऑप्टिकल भ्रम की क्रिया इस घटना का मुख्य कारण है.
 

यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

वीडियो को thespace192 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं करीब 60 हजार लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है, ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के कमेंट्स करते दिखाई दे रहे हैं, एक यूजर ने लिखा...इस तरह का नजारा देखना सच में अद्भुत था. एक और यूजर ने लिखा...यह तो कुदरत का निजाम है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा..ईश्वर है, कुछ भी कर सकता है.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दबे पांव आई मौत, नदी किनारे से भैंसे को पानी में खींच ले गया दरिंदा
दबे पांव आई मौत, नदी किनारे से भैंसे को पानी में खींच ले गया दरिंदा
राजस्थानी गाने पर जमकर थिरकीं विदेशी की हसीनाएं, न्यूयॉर्क में सजी महफिल
राजस्थानी गाने पर जमकर थिरकीं विदेशी की हसीनाएं, न्यूयॉर्क में सजी महफिल
रानू मंडल ने गाया रोमांटिक सॉन्ग, आवाज सुन दिल हार बैठे यूजर्स
रानू मंडल ने गाया रोमांटिक सॉन्ग, आवाज सुन दिल हार बैठे यूजर्स
अब करो चोरी... ट्रेन में फोन चोर को महिला ने ऐसे दबोचा कि वायरल हो गया वीडियो
अब करो चोरी... ट्रेन में फोन चोर को महिला ने ऐसे दबोचा कि वायरल हो गया वीडियो

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget