एक्सप्लोरर

इतने बेखौफ होते हैं रशियन, खतरनाक भालू के साथ दो-दो हाथ करने लगा रेसलर- वीडियो वायरल

Viral Video: वीडियो में एक रूसी शख्स भालू के साथ जंगल में फाइट करता दिखाई दे रहा है. वह भालू को कमर से पकड़ कर ऐसे पटखनी दे रहा है जैसे कोई पहलवान अखाड़े में अपने विरोधी को देता है.

Trending Video: भालू एक ऐसा जानवर है, जिसके चंगुल में आकर किसी का बचना लगभग नामुमकिन हो जाता है. जब तक वो किसी जानवर या फिर इंसान को खत्म नहीं कर देता है तब तक रुकता नहीं है. यही वजह है कि इंसान भालू से काफी दूर रहता है. हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर आप हैरान रह जाएंगे, जिसमें एक रूसी शख्स भालू के साथ जंगल में फाइट करता दिखाई दे रहा है. वह भालू को कमर से पकड़ कर ऐसे पटखनी दे रहा है जैसे कोई पहलवान अखाड़े में अपने विरोधी को देता है.

जंगली भालू के साथ रशियन शख्स ने किए दो-दो हाथ

एक रूसी मुक्केबाज वायरल वीडियो में अजीब हरकत करते दिखाई दे रहा है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है. इस मुक्केबाज का नाम अर्सलानबेक मखमुदोव है और यह जंगल में एक भालू के साथ कुश्ती लड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. पोस्ट को शेयर करते हुए इस मुक्केबाज ने लिखा...हम दोस्तों के साथ जंगल में घूम रहे हैं, और हमें यह भालू मिल गया, फिर हमने यह पता लगाने का फैसला लिया कि हम दोनों में से कौन बेहतर लड़ता है. हालांकि वीडियो में दिखाई दे रहा भालू पालतू और सिखाया हुआ लग रहा है. लेकिन फिर भी जंगली जानवर से इस तरह की लड़ाई जान के लिए एक दांव ही है, जो किसी भी ओर पलट सकता है.

यह भी पढ़ें: Video: ट्रेनिंग के दौरान 'आहा टमाटर बड़े मजेदार' गाने लगीं नर्सरी की टीचर, यूजर्स बोले- ये क्या तमाशा है

कमर से पकड़कर भालू को दी पटखनी

वायरल वीडियो में यह मुक्केबाज भालू से भिड़ते हुए अपने मैदान के दांव पेच आजमा रहा है, लेकिन भालू को जैसे कुदरत ने यह सब पहले से ही सिखाया हुआ है. जैसे ही मुक्केबाज भालू के साथ कोई चाल चलता है तो भालू इसे अपने तरीके से नाकाम कर देता है. इसके बाद मुक्केबाज भालू को कमर से पकड़कर पटखनी देता है जैसे अखाड़े में कोई पहलवान अपने विरोधी को देता है. भालू भी अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन मुकाबले के इस पड़ाव में वो इंसानी दिमाग से हार जाता है.

यह भी पढ़ें: इंटरव्यू में केवल एक शब्द और ऑफर हो गई डबल सैलरी, जानिए ऐसा क्या कह गई महिला

यूजर्स ने दी सलाह

वीडियो को @yournivan नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक कई लोगों ने देखा है. कई सारे यूजर्स इस वीडियो को रीट्वीट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो को पोस्ट कर लिखा...यह पागल हो गया है जो भालू से लड़ रहा है. एक और यूजर ने लिखा...भाई वो जंगली जानवर है, कोई समझाओ इसे. इसके अलावा कई सारे यूजर्स ने वीडियो को लेकर शख्स के खिलाफ कार्यवाही करने की भी मांग की है.

यह भी पढ़ें: तूफान की रफ्तार से उड़ती हुई आई मौत, दूर से गिरती हुई बिल्डिंग का वीडियो बना रहे शख्स की गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेस्टोरेंट ने नींबू पानी के बिल पर लगाया गैस क्राइसिस चार्ज, बिल देख यूजर्स बोले, उबालकर बनाया है क्या
रेस्टोरेंट ने नींबू पानी के बिल पर लगाया गैस क्राइसिस चार्ज, बिल देख यूजर्स बोले, उबालकर बनाया है क्या
"तानसेन की बुआ का लड़का" पहाड़ों में बैठ शख्स ने बजाई ऐसी धुन, वादियों से निकल आए जानवर, वीडियो वायरल
Video:
"इतनी क्यूट मां काली पहले नहीं देखी होगी" कंकाली का कॉस्ट्यूम पहन नन्हीं बच्ची ने किया गजब का परफॉर्मेंस
"हमें लगा जरूरी काम कर रहे हैं" कार से हाथ में लैपटॉप लेकर उतरे आमिर खान, स्क्रीन देखी तो उड़ गए फैंस के होश

वीडियोज

LPG संकट पर सरकार के खिलाफ Mamata Banerjee का प्रदर्शन
Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार में NDA क्लीन स्वीप! हरियाणा में फंस सकता है गेम, अभी तक नहीं शुरु हुई काउंटिंग
Live: बिहार में NDA क्लीन स्वीप! हरियाणा में फंस सकता है गेम, अभी तक नहीं शुरु हुई काउंटिंग
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
IPL के सामने भिखारी है पाकिस्तान का PSL, जानें दोनों की ब्रांड वैल्यू में कितना अंतर?
IPL के सामने भिखारी है पाकिस्तान का PSL, जानें दोनों की ब्रांड वैल्यू में कितना अंतर?
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
US-Israel-Iran War Live: 'घबराने की जरूरत नहीं', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप ने फिर शेयर की व्हाइट हाउस की पोस्ट; भारत पहुंचा 'शिवालिक'
Live: 'घबराने की जरूरत नहीं', ट्रंप ने फिर शेयर की व्हाइट हाउस की पोस्ट, भारत पहुंचा 'शिवालिक'
कीमत 10 लाख से कम, कल भारत में लॉन्च होने जा रही मोस्ट अवेटेड Renault Duster, खास होंगे फीचर्स
कीमत 10 लाख से कम, कल भारत में लॉन्च होने जा रही मोस्ट-अवेटेड Duster, खास होंगे फीचर्स
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
Embed widget