एक्सप्लोरर

शादी में गूंज रहे थे गीत, तभी भरभराकर गिर गई छत, मेहमानों का हुआ बुरा हाल, वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो में शादी की रस्में तो चल रही थीं, लेकिन देखते ही देखते माहौल हंसी-खुशी से चीख-पुकार में बदल गया, जब शादी के मंडप वाली छत का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा और कई मेहमान सीधे नीचे जा गिरे.

गांव की शादियों में एक अलग ही सादगी और अपनापन होता है. देसी गीत, ढोलक की थाप और रिश्तेदारों की हंसी-ठिठोली के बीच हर रस्म को पूरी शिद्दत से निभाया जाता है, लेकिन कई बार खुशियों के इस माहौल में अचानक ऐसा हादसा हो जाता है जो सबकी धड़कनें बढ़ा देता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है.

वीडियो में शादी की रस्में तो चल रही थीं, लेकिन देखते ही देखते माहौल हंसी-खुशी से चीख-पुकार में बदल गया जब शादी के मंडप वाली छत का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा और कई मेहमान सीधे नीचे जा गिरे. गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई लेकिन जो मंजर कैमरे में कैद हुआ उसने हर किसी को हैरत में डाल दिया है.

शादी की रस्मों के बीच भरभराकर गिरी छत

वीडियो की शुरुआत में दिखाई देता है कि एक देसी गांव में शादी की रस्में पूरी शिद्दत से चल रही हैं. दूल्हा-दुल्हन छत पर सजे मंडप में बैठे हैं. पास में महिलाएं बैठी हैं जो लोकगीत गा रही हैं. ढोलक बज रही हैं, चारों तरफ हंसी-ठिठोली का माहौल है. मेहमान भी छत पर जमा हैं और हर कोई शादी की खुशियों में डूबा है. तभी अचानक एक जोर की आवाज आती है और छत का एक हिस्सा धसकता है और वहां बैठे कई मेहमान सीधे नीचे के कमरे में जा गिरते हैं. अफरा-तफरी मच जाती है. रस्में बीच में रुक जाती हैं. महिलाएं चिल्लाने लगती हैं और बाकी मेहमान भागकर नीचे गिरे लोगों को देखने दौड़ पड़ते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kumar Omkar (@kumar_omkar_77)

नहीं हुआ भारी नुकसान

बताया जा रहा है कि छत कच्ची थी और ज्यादा भीड़ व वजन की वजह से उसका सहारा टूट गया. गनीमत ये रही कि जो लोग नीचे गिरे, उन्हें किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई. कुछ लोगों को हल्की-फुल्की खरोंचें जरूर आईं लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. हादसे के बाद शादी में कुछ देर के लिए सन्नाटा पसर गया. लेकिन जब सभी ने देखा कि सब ठीक हैं तो फिर से माहौल में थोड़ी राहत लौटी.

यह भी पढ़ें: इन्हें भी निबंध लिखना पड़ेगा... स्कूल की ड्रेस में थार चलाते दिखे बच्चे, वायरल रील देखकर आग बबूला हुए लोग

यूजर्स हुए हैरान

वीडियो को kumar_omkar_77 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...कैमरा वाला हर जगह पहुंच जाता है. एक और यूजर ने लिखा...किसी ने छींक दिया जिससे काम खराब हो गया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...कच्ची छत पर शादी कौन करता है भाई.

यह भी पढ़ें: प्रदर्शन कवर कर रही ऑस्ट्रेलियाई रिपोर्टर को लगी पुलिस की गोली, कैमरे पर कैद हुई दर्दनाक घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
ऐसा दिखता है गुरुग्राम में 100 करोड़ का अपार्टमेंट, हैरान कर देगा वीडियो
ऐसा दिखता है गुरुग्राम में 100 करोड़ का अपार्टमेंट, हैरान कर देगा वीडियो

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget