एक्सप्लोरर

अमेजन ने दो साल बाद भेजा कैंसल ऑर्डर वाला प्रेशर कुकर, यूजर्स बोले- दूसरे गोले से आया

Viral News Amazon: सोशल मीडिया पर जो पोस्ट वायरल हो रही है वो कुछ इसी प्रकार का दावा कर रही है, जिसमें बताया गया है कि एक प्रेशर कुकर जो कि 2 साल पहले ऑर्डर किया गया था वो अब जाकर डिलीवर हुआ है.

Trending Post: अमेजन, फ्लिपकार्ट और न जाने दुनिया भर की ई-कॉमर्स कंपनियां रोजाना हजारों की तादाद में लोगों के घरों पर उनके ऑर्डर पहुंचाती है. अपनी सुविधा के लिए लोग इन कंपनियों को ज्यादा तरजीह देते हैं बजाय इसके कि वह घर से बाहर निकलें. ऐसे में कई बार ऑनलाइन ऑर्डर रिसीव होने में देरी भी हो जाती है. लेकिन कैसा हो कि ऑर्डर रिसीव होने में कोई कंपनी 2 साल का समय लगा दे. आप भी चौंक गए होंगे. जी हां, सोशल मीडिया पर जो पोस्ट वायरल हो रहा है वो कुछ इसी प्रकार का दावा कर रहा है, जिसमें बताया गया है कि एक प्रेशर कुकर जो कि 2 साल पहले ऑर्डर किया गया था वो अब जाकर डिलीवर हुआ है. आइए आपको बताते हैं.

2 साल पहले कैंसिल ऑर्डर अचानक पहुंचा दहलीज पर

गुरुवार 29 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक अजीब सी पोस्ट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. एक एक्स यूजर ने शेयर किया कि उसे हाल ही में एक अमेजन ऑर्डर मिला, जिसे दो साल पहले रद्द कर दिया गया था. एक पोस्ट में, जय नाम के यूजर ने उल्लेख किया कि उसने 2022 में अमेजन से प्रेशर कुकर का ऑर्डर दिया था, लेकिन कुछ ही समय बाद उसे रद्द कर दिया और उसे रिफंड मिल गया. हालांकि, दो साल बाद, रद्द किया गया ऑर्डर रहस्यमय तरीके से उसके दरवाजे पर आ गया, जिससे वह चौंका और हैरान रह गया.

यूजर की पोस्ट पर अमेजन ने किया रिएक्ट

पोस्ट शेयर करते हुए यूजर ने लिखा...'2 साल बाद मेरा ऑर्डर डिलीवर करने के लिए अमेजन का शुक्रिया. लंबे इंतज़ार के बाद रसोइया बहुत खुश है, यह बहुत ही खास प्रेशर कुकर होगा!'' प्रेशर कुकर का ऑर्डर 1 अक्टूबर, 2022 को दिया गया था और उन्हें यह ऑर्डर 28 अगस्त, 2024 को मिला. इसके बाद अमेजन ने भी यूजर की पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा..''हाय, हमें यह सुनकर खेद है. कृपया हमारी सहायता टीम को इसकी रिपोर्ट करें.'' जिस पर जय ने जवाब दिया, ''क्या रिपोर्ट करें? ऑर्डर रद्द कर दिया गया था और 2022 में वापस रिफंड किया गया था? और कल कहीं से भी डिलीवर किया गया. अब मैं इसका भुगतान कैसे करूं?''

अमेजन के घर देर है अंधेर नहीं

पोस्ट को @thetrickytrade नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 1 लाख 25 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है. यूजर्स इस पोस्ट पर अपने कमेंट भी करते दिखाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...लगता है यह ऑर्डर मंगल ग्रह से आया है. एक और यूजर ने लिखा...भाई इसमें क्या बनाओगे, इसे म्यूजियम में दे दो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...अमेजन के घर देर है अंधेर नहीं.

यह भी पढ़ें: 52 साल की उम्र में 25 साल की जवानी, महिला की तस्वीरें देख दांतों तले उंगलियां चबा लेंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस एक वजह के लिए अपनी 50% सैलरी किराए में दे रही ये महिला, वीडियो वायरल
इस एक वजह के लिए अपनी 50% सैलरी किराए में दे रही ये महिला, वीडियो वायरल
छोरी कमाल की...लहंगा पहन पहाड़ों में की स्नोबोर्डिंग, वीडियो वायरल
छोरी कमाल की...लहंगा पहन पहाड़ों में की स्नोबोर्डिंग, वीडियो वायरल
छोटे भाई को जाने दो... पुलिसकर्मी से प्रदर्शनकारी की गुहार सुन आ जाएगी हंसी
छोटे भाई को जाने दो... पुलिसकर्मी से प्रदर्शनकारी की गुहार सुन आ जाएगी हंसी
ट्रेन में TTE से भिड़ गया छोटा बच्चा, छीना टैब तो छूटी सबकी हंसी
ट्रेन में TTE से भिड़ गया छोटा बच्चा, छीना टैब तो छूटी सबकी हंसी

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
Embed widget