एक्सप्लोरर

महज तीन मिनट में 30 इमोजी से रंग दिया पूरा आसमान, कैंसर से लड़ चुके इस शख्स ने तोड़ा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

क्रिस्टोफर ब्रैडबरी ने तीन मिनट में सबसे ज्यादा इमोजी से आसमान को रंगीन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. क्रिस्टोफर ब्रैडबरी ने कहा कि ड्रोन को लेकर उनका जुनून 2007 में शुरू हुआ जो कि अब तक जारी है.

Trending Video: आसमान छूने का चाहत रखने वाले लोग चुनौतियों से नहीं डरा करते हैं. जिसे अपनी मंजिल की भूख रहती है वो हर चुनौती को पार करके पाने की लगातार कोशिश करता है. ब्रिटेन के क्रिस्टोफर ब्रैडबरी की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. कैंसर से जंग लड़ रहे इस शख्स को अपने इलाज के दौरान ड्रोन शो में रुचि पैदा हुई और तीन मिनट में सबसे ज्यादा इमोजी से आसमान को रंगीन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. क्रिस्टोफर ब्रैडबरी ने कहा कि ड्रोन को लेकर उनका जुनून 2007 में शुरू हुआ जो कि अब तक जारी है.

3 मिनट मे 30 अलग अलग आकाशीय इमोजी का बनाया रिकॉर्ड

ब्रिटेन के क्रिस्टोफर ब्रैडबरी ने एक साथ कई सारे ड्रोन उड़ाकर आसमान में बेंगन, मल, रॉकेट, चुंबक और आसमान में अलग अलग चेहरों के साथ इमोजी बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया. यह कारनामा करने में क्रिस्टोफर को केवल 3 मिनट का वक्त लगा. उन्होंने 3 मिनट में 30 अलग अलग इमोजी बनाकर रिकॉर्ड कायम कर दिया, जिससे उनका 24 इमोजी वाला पिछला रिकॉर्ड भी टूट गया.

कैंसर से जंग लड़ते हुए जागा ड्रोन का शौक

क्रिस्टोफर ने गिनीज बुक को बताया कि मैंने 2007 में मॉडल विमान उड़ाना शुरू किया था, क्योंकि इस वक्त मैं कैंसर की कीमोथेरेपी करवा रहा था. इसके चलते मुझे घर से बाहर निकलने में मदद मिली जिससे मुझे फिजिकल और मेंटल रिलीफ मिला और यह मेरी हेल्थ के लिए भी काफी अच्छा था. इस दौरान क्रिस्टोफर ने अपनी स्किल्स भी डेवलप की. उन्होंने कहा कि ड्रोन की दुनिया मेरी पूरी जिंदगी बन गई है, अब में टीवी और फिल्मों में भी ड्रोन से कलाकारी दिखाने का काम करता हूं. ड्रोन के झुंडो के साथ खेलना मुझे काफी पसंद है.

यह भी पढ़ें: स्वाद के साथ सेहत भी! शख्स ने बासी रोटी से बना डाली स्वादिष्ट मैगी, वीडियो देख मुंह मे आ जाएगा पानी

ब्रैडबरी ने कहा कि वह अपने रिकॉर्ड टूटने का स्वागत करेंगे

उन्होंने कहा, "मुझे बहुत खुशी होगी अगर 10 सालों के बाद मेरा रिकॉर्ड तोड़ दिया जाए और यह काम कोई ऐसा शख्स करे जो कहे कि 'मैंने यह इसलिए किया क्योंकि मैंने क्रिस ब्रैडबरी का वीडियो देखा था.' यह अद्भुत होगा. उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड बनाने के लिए और अपने काम पर फोकस रखने के लिए तीन एंगल से योजना बनानी पड़ती है जिससे कि आपके मात खाने के सारे दरवाजे बंद हो जाएं. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने उनका वीडियो अपने एक्स अकाउंट और यूट्यूब अकाउंट से सोशल मीडिया पर भी शेयर किया.

यह भी पढ़ें: खिड़की से झांकते हुए दुल्हन ने अपने दूल्हे को किया ऐसा इशारा, वीडियो देख दिल हार बैठेंगे आप

यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

वीडियो को गिनीज बुक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के कमेंट भी करते दिखाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...क्या इन्होंने यह अकेले किया या फिर इनकी कोई टीम है. एक और यूजर ने लिखा...क्या बात है, यह वाकई हैरान कर देने वाला कारनामा था. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...मुझे इंतजार है कि मैं तुम्हारा रिकॉर्ड तोड़ पाऊं.

यह भी पढ़ें: चालान काटने के लिए पुलिस ने रोकी लेम्बोर्गिनी, कुछ नहीं मिला तो कार के साथ किया शो ऑफ, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
Viral Video: ट्रेन के एसी कोच से चुरा रहे थे चादर और कवर, पकड़े जाने पर बनाने लगे बहाने- वीडियो वायरल
ट्रेन के एसी कोच से चुरा रहे थे चादर और कवर, पकड़े जाने पर बनाने लगे बहाने- वीडियो वायरल
Video: 'भारत के खिलाफ चीन का देंगे साथ' पुराने वीडियो को लेकर ट्रोल हुए वांगचुक, अब सामने आया सच
'भारत के खिलाफ चीन का देंगे साथ' पुराने वीडियो को लेकर ट्रोल हुए वांगचुक, अब सामने आया सच
ट्रेन लेट हुई तो सीधे लोको पायलट से भिड़ गई महिला यात्री, फिर ड्राइवर ने जो किया- वीडियो वायरल
ट्रेन लेट हुई तो सीधे लोको पायलट से भिड़ गई महिला यात्री, फिर ड्राइवर ने जो किया- वीडियो वायरल

वीडियोज

Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE
Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
Embed widget