Mumbai: सामने से आ रही थी ट्रेन, ट्रैक पर कूद गया जवान, देखिए आखिर क्यों किया ऐसा
Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक शख्स को रेलवे ट्रैक से एक कुत्ते (Dog) को बचाते हुए देखा गया जो एक लोकल ट्रेन (Local Train) के आगे चल रहा था.

Trending: सोशल मीडिया पर ऐसे अनगिनत वीडियो देखने को मिल जायेंगे जिसमें रेलवे प्लेटफॉर्म (Railway Platform) पर अपनी जान पर खेलकर किसी जांबाज को किसी की जान बचाते देखा जा सकता है. इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही दिखाया गया है, लेकिन इस बार वीडियो में दिख रहा ये जांबाज किसी शख्स की नहीं बल्कि एक कुत्ते की जान बचाता नजर आता है. छोटी क्लिप को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जिसमें मुंबई में एक शख्स को रेलवे ट्रैक से कुत्ते को बचाते देखा गया है.
यह घटना महाराष्ट्र की राजधानी (Capital of Maharashtra) में एक भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशन पर हुई है. ट्रेन के आते ही लोग प्लेटफॉर्म पर इंतजार करते दिखे, लेकिन इसी बीच एक आवारा कुत्ता पटरियों (Track) पर घूम रहा था. तभी एक आदमी पटरियों पर कूद गया और कुत्ते को उठाकर प्लेटफॉर्म पर इंतजार कर रहे लोगों को सौंप देता है. यह सब कुछ उसी समय हुआ जैसे ही ट्रेन आ रही थी और इस बीच आदमी कुत्ते को बचाने में कामयाब रहा. इसके बाद, लोगों ने उस व्यक्ति को पटरियों से प्लेटफॉर्म पर चढ़ने में मदद की.
वीडियो देखें:
View this post on Instagram
वायरल हुई क्लिप
वीडियो में दिख रहा स्टेशन मुंबई का है, लेकिन सटीक स्थान के बारे में कोई विवरण शेयर नहीं किया गया है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस छोटी सी क्लिप को इंस्टाग्राम पर मुंबई मेरी जान नामक अकाउंट से पोस्ट किया गया है और अब तक इस क्लिप को 190k से अधिक बार देखा जा चुका है.
सोशल मीडिया यूजर्स ने कुत्ते (Dog) को बचाने के लिए उस व्यक्ति की सराहना की है. कई अन्य यूजर्स ने भी ट्रेन को धीमा करने के लिए मोटरमैन की प्रशंसा की है. ऐसे जांबाज इंसान ही इंसानियत का परिचय देते हैं.
ये भी पढ़ें:
Mumbai: मरीन ड्राइव पर देखा गया हाई टाइड, मौसम विभाग ने जारी किया "Orange Alert"
Watch: नन्हें उस्ताद ने चलते टायर के अंदर दे मारी फुटबॉल, Harsh Goenka ने कही ये बात
Source: IOCL


























