Viral Video: आज समंदर सांसें छीन लेता! दीघा बीच पर डूबते-डूबते बचे दादा-पोती, देखें रेस्क्यू वीडियो
पश्चिम बंगाल के दीघा बीच से सामने आए एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, इसमें तेज लहरों के बीच दादा और पोती को बचाने के लिए स्थानीय लोग तक और अपनी जान जोखिम में डालते नजर आ रहे हैं.

Viral Video: समुद्र पर अक्सर लोग मस्ती करने के लिए जाते हैं, लेकिन कई बार समुद्र किनारे मस्ती कब खतरे में बदल जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है. पश्चिम बंगाल के दीघा बीच से सामने आया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें तेज लहरों के बीच दादा और पोती को बचाने के लिए स्थानीय लोग तक अपनी जान जोखिम में डालते नजर आ रहे हैं. यह रेस्क्यू ऑपरेशन देख लोग इन रियल हीरोज की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें-Viral Video : वॉशरूम नहीं मिल रहा....उत्तराखंड घूमने आई इजराइली महिला टूरिस्ट हुई परेशान, वीडियो हुआ वायरल
क्या है पूरा मामला?
यह घटना दीघा बीच की बताई जा रही है, जहां हाई टाइड के दौरान तेज लहरों में एक बुजुर्ग व्यक्ति और उनकी पोती बहने लगे. स्थिति बहुत खराब होती गई, तभी मौके पर मौजूद स्थानीय लाइफगार्ड और गोताखोर तुरंत पानी में कूद पड़े. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कई लोग मिलकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश करते हैं और आखिरकार उन्हें बचा लिया जाता है. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहा है. वीडियो में तेज लहरों के बीच जो जूझते लोग को बचाने के लिए रेस्क्यू टीम की तेजी और बहादुरी साफ नजर आती है. कुछ ही सेकंड की देरी जानलेवा साबित हो सकती थी. लेकिन समय रहते कार्रवाई ने दो जिंदगियां बचा ली.
🚨 Digha Shocker: Brave Sea Rescue!
— Ramesh Tiwari (@rameshofficial0) April 2, 2026
Incident : Divers and local Nulias rescued a grandfather and his granddaughter after powerful waves swept them away at Digha beach, West Bengal during high tide. pic.twitter.com/9tKmjWNSSf
यूजर्स ने सोशल मीडिया यूजर्स को किया सलाम
यह वीडियो देखने के बाद लोग रेस्क्यू करने वालों की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इस वीडियो को देख कर एक यूजर ने कमेंट किया ऐसी बहादुरी और फुर्ती देखकर दिल खुश हो गया, सच में हीरो हैं ये लोग. तो दूसरा यूजर कमेंट करता है भगवान का शुक्र है कि दोनों सुरक्षित है. वहीं एक और यूजर कहता है रियल हीरोज ऐसे ही होते हैं, बिना सोचे समझे मदद के लिए कूद पड़ते हैं. एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया स्थानीय लोगों ने कमाल का साहस दिखाया, सलाम है. वहीं कुछ यूजर ने कहा राइट प्लेस, राइट टाइम, इन्होंने जान बचा ली. एक और यूजर कमेंट करता है ऐसे लोगों की वजह से ही उम्मीद जिंदा रहती है. तो कुछ यूजर्स ने समुद्र तटों पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की भी मांग की और प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी.
ये भी पढ़ें-Viral Video: ट्रेन को बना दिया पार्टी कोच, यात्रियों की हरकत पर भड़के लोग, रेलवे ने दिए कार्रवाई के आदेश
Source: IOCL



























