एक्सप्लोरर

इसे देखने के बाद कभी नहीं पिएंगे रेलवे स्टेशन से पानी! रेलवे स्टेशन का घिनौना वीडियो हो रहा वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नहीं बल्कि कई बंदर एकसाथ पानी में डुबकी लगा रहे हैं, नहा रहे हैं, कुछ एक-दूसरे को पकड़कर खींच रहे हैं और पानी को मस्ती से उछाल रहे हैं.

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो गया है जिसे देखकर आप अगली बार रेलवे स्टेशन की चाय पीने से पहले दो बार सोचेंगे. वीडियो किसी रेलवे स्टेशन की छत से रिकॉर्ड किया गया है. कैमरे की नजर जैसे ही ऊपर पहुंचती है, वहां रखी पानी की बड़ी-बड़ी टंकियां दिखाई देती हैं. और इन्हीं टंकियों के अंदर, खुलेआम नहा रहे हैं बंदर! जी हां, वो बंदर जो छतों और प्लेटफॉर्म पर उछल-कूद करते नजर आते हैं, अब रेलवे की पानी की टंकी को अपना प्राइवेट बाथटब समझ बैठे हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नहीं बल्कि कई बंदर एकसाथ पानी में डुबकी लगा रहे हैं, नहा रहे हैं, कुछ एक-दूसरे को पकड़कर खींच रहे हैं और पानी को मस्ती से उछाल रहे हैं.

रेलवे स्टेशन पर पानी की टंकी में नहाते दिखे बंदर

जिस टंकी में वे नहा रहे हैं, वही टंकी यात्रियों के पीने के पानी के लिए इस्तेमाल की जाती है. और तो और, स्टेशन पर मिलने वाली चाय जिसे अक्सर लोग "रेलवे स्टेशन वाली चाय" कहकर तारीफ करते हैं, उसी पानी से बनती है. जरा सोचिए, जिस पानी को आप गर्म कर के पीते हैं, उसमें पहले कोई बंदर अपना बदन रगड़ चुका होता है. ये नजारा जितना चौंकाने वाला है, उतना ही घिनौना भी. इस वीडियो के सामने आते ही लोगों में गुस्सा है, घबराहट है, और सबसे बड़ी बात सवाल है उस सिस्टम पर, जो इस तरह की टंकियों की सफाई और सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है.

View this post on Instagram
 
A post shared by 𝐀𝐭𝐮𝐥 𝐚𝐫𝐲𝐚 | 𝐘𝐨𝐠𝐚𝐜𝐡𝐚𝐫𝐲𝐚 (@ayuryogsangam)

जनता की सेहत से हो रहा मजाक!

कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए रेलवे से जवाब मांगा है, कुछ ने तो मजाक में लिखा कि "अब समझ आया स्टेशन की चाय इतनी 'कड़क' क्यों होती है." लेकिन मामला मजाक का नहीं है. क्योंकि ये वीडियो सीधे-सीधे पब्लिक हेल्थ और सेफ्टी पर सवाल खड़ा करता है. रेलवे की ओर से इस पर कोई सफाई अब तक सामने आई या नहीं उसकी तो पुष्टि नहीं है, लेकिन जनता अब जवाब चाहती है. सवाल ये नहीं कि बंदर टंकी में कैसे घुसे, सवाल ये है कि क्या रेलवे को इसकी भनक तक नहीं थी? और अगर थी, तो उस पर कोई एक्शन क्यों नहीं हुआ?

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ

भड़क उठे यूजर्स, सुना दी खरी खरी

वीडियो को ayuryogsangam नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगो ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...4 ट्रिलियन इकॉनोमी का हाल देख लो गाइज. एक और यूजर ने लिखा...मेरा देश बदल रहा है आगे बढ़ रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...ये बनेंगे विश्व गुरु.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Viral Video: ट्रेन पकड़ने जा रही रूठी लैला को मनाने के लिए पैरों में गिरा मजनू, पहुंच गई पुलिस; देखें वीडियो
ट्रेन पकड़ने जा रही रूठी लैला को मनाने के लिए पैरों में गिरा मजनू, पहुंच गई पुलिस; देखें वीडियो
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा

वीडियोज

Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा

Embed widget