एक्सप्लोरर

लोडर से नई स्कूटी उतार रहा था शख्स, फिसली और हो गया पोपट

वायरल तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दो-मंजिला विशाल कंटेनर ट्रक नई स्कूटियों की डिलीवरी करने पहुंचा था. ट्रक की ऊपरी मंजिल से जमीन तक एक लंबा और ढलानदार लोहे का रैंप लगाया गया था.

नई-नवेली गाड़ी का डिब्बे से बाहर निकलने का उत्साह अलग ही होता है, लेकिन जब ज्यादा 'ओवर-कॉन्फिडेंस' और 'होशियारी' सिर चढ़कर बोलने लगे, तो खुशी का यह पल मिनटों में कॉमेडी शो में तब्दील हो जाता है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही अतरंगी और हंसा-हंसाकर लोट-पोट कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ट्रक की ऊपरी मंजिल से ब्रांड न्यू पॉलीथीन में लिपटी स्कूटी को नीचे उतारते वक्त भाई साहब ने ऐसी स्टंटबाजी दिखाने की कोशिश की कि बैलेंस बिगड़ गया, टायर स्लिप हुआ और स्कूटी समेत सीधे कीचड़ के गड्ढे में 'लैंडिंग' हो गई.

ऊंचाई से रैंप पर उतारी स्कूटी, फिर हुआ तगड़ा पोपट

वायरल तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दो-मंजिला विशाल कंटेनर ट्रक नई स्कूटियों की डिलीवरी करने पहुंचा था. ट्रक की ऊपरी मंजिल से जमीन तक एक लंबा और ढलानदार लोहे का रैंप लगाया गया था. आमतौर पर ऐसी गाड़ियों को रैंप से उतारते समय दो-तीन लोग पैदल पकड़कर धीरे-धीरे नीचे लाते हैं, लेकिन हमारे 'प्रो-ड्राईवर' भाई साहब को तो स्वैग दिखाना था! वे पन्नी से पैक हुई चमचमाती स्कूटी पर खुद ही बैठ गए और उसकी हेडलाइट जलाकर हीरो की तरह रैंप से नीचे उतारने लगे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Debesh Singh Rajpoot (@debeshsinghrajput)

भाई साहब कीचड़ में ऊपर से गिरी नई नवेली स्कूटी

जैसे ही स्कूटी ढलान से नीचे उतरी, गीली जमीन और कीचड़ की वजह से स्कूटी का अगला पहिया बुरी तरह स्लिप हो गया. बस फिर क्या था! 'अंकल जी' का सारा कॉन्फिडेंस हवा हो गया और वे स्कूटी के साथ हवा में कलाबाजी खाते हुए सीधे सामने भरे कीचड़ और मटमैले पानी के गड्ढे में धड़ाम से जा गिरे. 

'वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा वह सीन है जहां भाई साहब कीचड़ में चित पड़े हुए हैं और उनके ऊपर चमचमाती पॉलीथीन में लिपटी स्कूटी उल्टी पड़ी नज़र आ रही है. जिस नई गाड़ी पर एक खरोंच भी बर्दाश्त नहीं होती, उसका पहला ही टेस्ट-ड्राइव सीधे नाले के पानी में हो गया. पास खड़े बाकी साथी जो पहले हीरोइज्म देख रहे थे, अचानक हुए इस 'पोपट' को देखकर दंग रह गए और मदद के लिए दौड़े.

यह भी पढ़ें: कचरा छोटा, सीख बड़ी... दादर स्टेशन पर यात्रियों ने बैग में रखा कूड़ा

सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़, यूजर्स ने लिए मजे

जैसे ही यह क्लिप इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुई, नेटिजन्स ने इस पर चटकारे लेना शुरू कर दिया. लोग बंदे के 'ओवर-स्मार्ट' बनने और फिर हुए इस अंजाम पर जमकर ठहाके लगा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा..."इसे कहते हैं बिना पूजा कराए गाड़ी का सीधा 'जल-अभिषेक'. भाई ने तो शोरूम से निकलते ही कीचड़ टेस्ट भी कर लिया." दूसरे यूजर ने कमेंट किया..."इतना एटीट्यूड तो रॉकेट लॉन्च करने वाले में भी नहीं होता, जितना भाई में रैंप से स्कूटी उतारते वक्त था! तगड़ा मोये-मोये हो गया."

यह भी पढ़ें: बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास
Advertisement

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget