एक्सप्लोरर

भारत बन गया विश्व गुरु! शख्स का सुलेमानी जुगाड़ देख चीख उठेंगे आप, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: शख्स ने ट्रैक्टर के आगे वाले दोनों पहिए निकाल दिए और उनकी जगह एक भारी-भरकम लोहे का ड्रम लगा दिया है, जो अब बिल्कुल रोड रोलर जैसा काम कर रहा है.

सोशल मीडिया की दुनिया में देसी जुगाड़ का कोई जवाब नहीं और इस बार जो कारनामा वायरल हुआ है, उसने तो इनोवेशन की परिभाषा ही बदल दी है. अगर आप सोचते हैं कि रोड रोलर चलाने के लिए लाखों का खर्चा चाहिए, तो एक देसी किसान ने आपको गलत साबित कर दिया है. वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स ने अपने ट्रैक्टर को ऐसा रूप दे दिया है कि देखने वाले दंग हैं. उसने ट्रैक्टर के आगे वाले दोनों पहिए निकाल दिए और उनकी जगह एक भारी-भरकम लोहे का ड्रम लगा दिया है, जो अब बिल्कुल रोड रोलर जैसा काम कर रहा है. देसी दिमाग और हथौड़ा-रेती वाले जुगाड़ का ये नमूना देखकर लोग कह रहे हैं "भाई, अब देश विश्व गुरु बन गया है.

शख्स ने ट्रैक्टर में पहिए की जगह लगाया लोहे का ड्रम

वीडियो में देखा जा सकता है कि खेत में शख्स का ये ट्रैक्टर-रोलर चल रहा है और आगे लगा हुआ लोहे का विशाल ड्रम रास्ते को समतल करता जा रहा है. ये ड्रम बड़े आराम से मिट्टी को दबा रहा है, बिलकुल वैसे ही जैसे कोई असली रोड रोलर करता है. दिलचस्प बात ये है कि ट्रैक्टर के इंजन या ढांचे में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है, बस आगे के पहियों को हटाकर लोहे के ड्रम को जोड़ दिया गया है. इस ‘देसी रोड़ रोलर’ को देखकर लोग तारीफें करते नहीं थक रहे. वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. कोई इसे “देशी इंजीनियरिंग का चमत्कार” बता रहा है तो कोई इसे “किसान जुगाड़ू नंबर 1” का खिताब दे रहा है. कई लोग तो मजाक में कह रहे हैं कि PWD को अब टेंडर देने से पहले गांवों में घूम लेना चाहिए, यहां सस्ते में बढ़िया रोलर तैयार मिल जाएंगे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by NAUGHTYWORLD (@naughtyworld)

देसी जुगाड़ का कोई सानी नहीं है

इस वीडियो ने एक बार फिर दिखा दिया कि हमारे गांवों के लोग जरूरत और जुगाड़ से जो कुछ बनाते हैं, वह बड़े-बड़े इंजीनियरों को भी सोचने पर मजबूर कर देता है. देश में खेती की मशीनों की महंगाई और सीमित संसाधनों के बीच ऐसा नवाचार उम्मीद की किरण है. हो सकता है आने वाले वक्त में यह ट्रैक्टर-ड्रम वाला मॉडल ही किसी नए सस्ते रोड रोलर के अवतार की नींव बन जाए. बहरहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है जिसे देखने के बाद यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: शर्म करो, हमरा ब्याह लीक नहीं हुआ लेकिन BPSC का पेपर...'खान सर' ने ले लिए बिहार सरकार के मजे; वीडियो वायरल

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को naughtyworld नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई हजार लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भारत को हल्के में नहीं लेने का. एक और यूजर ने लिखा...चाइना का माल मत ले, अब हम ही काफी है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...देसी जुगाड़ का कोई मुकाबला नहीं है.

यह भी पढ़ें: सो रहे शख्स के पास से गुजर गई मौत, वीडियो देख दहल गया यूजर्स का दिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स
इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स
ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल
प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget