एक्सप्लोरर

Video: बर्थडे पर इस एक्ट्रेस के गाल खींचकर भागा फैन, वीडियो वायरल

Rachita Ram Viral Video: वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि रचिता राम अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस से घिरी हुई हैं और मुस्कुराते हुए तस्वीरें खिंचवा रही हैं.

कन्नड़ सिनेमा की 'लेडी सुपरस्टार' और 'डिंपल क्वीन' के नाम से मशहूर एक्ट्रेस रचिता राम का एक वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर हर तरफ बस इसी वीडियो की चर्चा है, जिसमें एक फैन सेल्फी लेने के बहाने एक्ट्रेस के बेहद करीब आता है और अचानक कुछ ऐसा कर बैठता है जिसे देखकर हर कोई सन्न रह गया. यह पूरी घटना रचिता राम के 34वें जन्मदिन (3 अक्टूबर) के जश्न के दौरान की है, जिसके बाद से फैंस के बीच सेलिब्रिटीज की सुरक्षा को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है.

सेल्फी के बहाने आया और खींच दिए गाल

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि रचिता राम अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस से घिरी हुई हैं और मुस्कुराते हुए तस्वीरें खिंचवा रही हैं. इसी बीच एक उत्साहित फैन उनके साथ सेल्फी लेने के लिए आगे बढ़ता है. वह पहले एक्ट्रेस से हाथ मिलाता है और फिर अचानक उनके दोनों गालों को पकड़कर खींच देता है. गाल खींचने के तुरंत बाद वह फैन वहां से भाग निकलता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Auraa Clicks (@auraa_clicks)

अचानक हुई हरकत से चौंक गईं एक्ट्रेस

इस अप्रत्याशित हरकत से रचिता राम कुछ पलों के लिए पूरी तरह हैरान और असहज नजर आईं. अचानक हुए इस 'फिजिकल टच' से उनके चेहरे के भाव बदल गए, लेकिन उन्होंने कमाल का बॉडी कंट्रोल और मैच्योरिटी दिखाई. रचिता ने तुरंत खुद को संभाला और बिना किसी हंगामे या गुस्से के, अपने चेहरे पर वापस मुस्कान ले आईं और बाकी फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाना जारी रखा.

यह भी पढ़ें: कचरा छोटा, सीख बड़ी... दादर स्टेशन पर यात्रियों ने बैग में रखा कूड़ा

इंटरनेट पर फूटा फैंस का गुस्सा, रचिता ने किया बचाव

वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा भड़क उठा है. कई यूजर्स का कहना है कि फैंस को अपनी सीमाएं नहीं भूलनी चाहिए और किसी भी सेलिब्रिटी के पर्सनल स्पेस का सम्मान करना चाहिए.

हालांकि, इस पूरे विवाद पर खुद रचिता राम ने बड़ा दिल दिखाते हुए अपने फैन का बचाव किया है. एक्ट्रेस ने एक आधिकारिक बयान जारी कर लोगों से अपील की है कि वे उस फैन को ट्रोल न करें या बुरा-भला न कहें. रचिता ने कहा, "उस फैन की मंशा गलत नहीं थी. उसने किसी बुरी नीयत से ऐसा नहीं किया, बल्कि वह मेरे प्रति अपने अत्यधिक प्यार और स्नेह के कारण ऐसा कर बैठा."

यह भी पढ़ें: बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

निकल गई हीरोपंती... लड़की के चक्कर में हुआ हादसा, देखें वीडियो
निकल गई हीरोपंती... लड़की के चक्कर में हुआ हादसा, देखें वीडियो
सांड ने किया हमला, कार का बनाया कचुंबर; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का बनाया कचुंबर; वीडियो वायरल
बाथरूम से सीधे मेट्रो में ही आ गई दीदी, तौलिया लपेटे वीडियो वायरल
बाथरूम से सीधे मेट्रो में ही आ गई दीदी, तौलिया लपेटे वीडियो वायरल
सरकार तो डर... ट्रेन-मेट्रो रद्द के फैसले से भड़के यूजर्स, CJP पर क्या कहा?
सरकार तो डर... ट्रेन-मेट्रो रद्द के फैसले से भड़के यूजर्स, CJP पर क्या कहा?
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget