एक्सप्लोरर

AI के दौर में क्यों परेशान हैं भारत के युवा? फाउंडर ने बताई काम की बात

Aeos Games के को-फाउंडर और Y Combinator से जुड़े रहे रोहन मय्या ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि भारत हर साल करीब 1 करोड़ ग्रेजुएट तैयार करता है.

भारत में पढ़ाई पूरी करने के बाद अच्छी नौकरी, फिर अच्छी कमाई और धीरे-धीरे अपना घर खरीदकर जिंदगी सेट करने का सपना आज भी करोड़ों युवा देखते हैं. लेकिन क्या यह सपना अब पहले जैसा आसान नहीं रहा? बेंगलुरु के स्टार्टअप फाउंडर रोहन मय्या ने सोशल मीडिया पर इसी सवाल को उठाते हुए बताया है कि आखिर भारत के पढ़े-लिखे युवाओं में गुस्सा और निराशा क्यों बढ़ रही है.

उनके मुताबिक डिग्री लेने, नौकरी पाने और मेहनत करके संपत्ति बनाने वाला पुराना फॉर्मूला अब कमजोर पड़ता दिख रहा है. इसके पीछे बेरोजगारी, महंगाई, बढ़ती घरों की कीमतें और सबसे बड़ी वजह के तौर पर AI से बदलता जॉब मार्केट बताया गया है. रोहन का कहना है कि देश में पढ़े-लिखे युवा तो लाखों की संख्या में तैयार हो रहे हैं, लेकिन उनके लिए उस हिसाब से काम मौजूद नहीं है.

हर साल लाखों युवा डिग्री लेकर निकल रहे, लेकिन नौकरी कहां है?

Aeos Games के को-फाउंडर और Y Combinator से जुड़े रहे रोहन मय्या ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि भारत हर साल करीब 1 करोड़ ग्रेजुएट तैयार करता है. इनमें करीब 15 लाख इंजीनियर होते हैं. यानी हर साल बड़ी संख्या में युवा डिग्री और तकनीकी स्किल लेकर नौकरी की तलाश में निकलते हैं. समस्या यह है कि इन सभी के लिए पर्याप्त और अच्छी नौकरियां मौजूद नहीं हैं.

रोहन के मुताबिक कोविड के बाद से ही नौकरी का बाजार कई तरह की मुश्किलों से गुजर रहा है. इसके बाद 2023 के आसपास AI की रफ्तार बढ़ी और टेक कंपनियों में कई दौर की छंटनी देखने को मिली. इसका असर खास तौर पर उन युवाओं पर पड़ा जो करियर की शुरुआत करने की तैयारी कर रहे थे. उनके सामने सवाल है कि पढ़ाई और स्किल हासिल करने के बाद आखिर जाएं तो जाएं कहां.

कभी टेक नौकरी सपना थी, अब उसी में डर क्यों?

भारत में लंबे समय तक टेक्नोलॉजी और IT की नौकरियां युवाओं के लिए सबसे बड़ा सहारा बनी रहीं. अच्छी सैलरी, शहर में नौकरी और करियर में आगे बढ़ने के मौके ने लाखों युवाओं को इस सेक्टर की तरफ खींचा. लेकिन AI के आने के बाद तस्वीर बदल रही है. कई ऐसे काम जिन्हें पहले इंसान करते थे, अब उन्हें AI टूल्स के जरिए तेजी से किया जा सकता है.

रोहन का कहना है कि एंट्री लेवल की टेक नौकरियां कम हो रही हैं और दूसरी तरफ पहले से नौकरी कर रहे कुछ टेक प्रोफेशनल्स भी छंटनी का सामना कर चुके हैं. ऐसे में नए ग्रेजुएट्स के लिए शुरुआत करना ही मुश्किल हो रहा है. यही स्थिति युवाओं में निराशा को और बढ़ा रही है.

टेक के अलावा दूसरा रास्ता भी आसान नहीं

रोहन ने यह सवाल भी उठाया कि अगर टेक सेक्टर में मौके कम हो रहे हैं तो युवाओं के पास दूसरा विकल्प क्या है. उनके मुताबिक भारत में आम युवा के लिए मैन्युफैक्चरिंग में प्रवेश करना आसान नहीं है. रिसर्च और डेवलपमेंट पर भी देश का खर्च कम है. उन्होंने भारत के R&D खर्च को GDP का करीब 0.7 फीसदी बताया.

उनका कहना है कि जो युवा रिसर्च करना चाहते हैं, उनमें से कई को बेहतर अवसरों के लिए विदेश जाना पड़ता है. वहीं जमीन पर कारोबार शुरू करने में भी कई तरह की दिक्कतें आती हैं. उन्होंने भ्रष्टाचार, सरकारी प्रक्रिया और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी समस्याओं का भी जिक्र किया. यानी सॉफ्टवेयर सेक्टर के अलावा ऐसा आसान रास्ता नजर नहीं आता, जहां बड़ी संख्या में युवा अपना करियर बना सकें.

नौकरी नहीं तो कमाई की कीमत भी कम महसूस होने लगी

रोहन ने युवाओं की परेशानी को सिर्फ बेरोजगारी तक सीमित नहीं रखा. उन्होंने बढ़ती महंगाई को भी बड़ी वजह बताया. उनका कहना है कि अगर किसी व्यक्ति की कमाई बढ़ भी रही है तो महंगाई उसकी कमाई की असली ताकत को कम कर रही है. यानी जो पैसा आज हाथ में है, उससे पहले जितनी चीजें खरीदी जा सकती थीं, अब उतनी आसानी से नहीं खरीदी जा रहीं.

उन्होंने शेयर बाजार और बचत से मिलने वाले फायदे पर भी सवाल उठाया. उनके मुताबिक लोगों को अपनी बचत से वैसा पूंजीगत फायदा नहीं मिला, जिसकी उन्हें उम्मीद थी. दूसरी तरफ घर और जमीन की कीमतें लगातार इतनी बढ़ गई हैं कि आम युवा के लिए अपना घर खरीदना भी बड़ा लक्ष्य बन गया है.

यह भी पढ़ें: बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल

घर खरीदना युवाओं के लिए सपना क्यों बनता जा रहा?

रोहन ने सोशल मीडिया पोस्ट में रियल एस्टेट की बढ़ती कीमतों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि घरों की कीमतें इतनी बढ़ गई हैं कि औसत अपार्टमेंट भी करीब 3 लाख डॉलर तक का बताया जा रहा है. उनके इस दावे का मकसद यह बताना था कि आज का युवा सिर्फ नौकरी पाने के लिए संघर्ष नहीं कर रहा, बल्कि नौकरी मिलने के बाद भी घर और भविष्य सुरक्षित करने की चुनौती उसके सामने खड़ी है.

यानी पहले जहां नौकरी मिलने के बाद अगला लक्ष्य बचत और अपना घर माना जाता था, वहीं अब कई युवाओं के लिए नौकरी हासिल करना ही सबसे बड़ी चुनौती बन गया है. नौकरी मिल भी जाए तो महंगाई और रियल एस्टेट की कीमतें उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा खा सकती हैं.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, यूजर्स बोले- बात में दम तो है

रोहन मय्या की पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर बहस शुरू हो गई. कुछ लोगों ने उनकी बात से सहमति जताई और कहा कि आज के युवाओं के सामने डिग्री लेने के बाद भी नौकरी और आर्थिक सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती बनती जा रही है. वहीं कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि सिर्फ AI को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं होगा, क्योंकि रोजगार की समस्या के पीछे कई दूसरे कारण भी हैं.

यह भी पढ़ें: कचरा छोटा, सीख बड़ी... दादर स्टेशन पर यात्रियों ने बैग में रखा कूड़ा

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

ताजमहल का गार्डन बना अखाड़ा, फोटो खिंचवाने पर चले लात-घूंसे
ताजमहल का गार्डन बना अखाड़ा, फोटो खिंचवाने पर चले लात-घूंसे
कर्म करने गया था कांड हो गया...रिक्शे वाले चाचा को मदद लेना पड़ा भारी
कर्म करने गया था कांड हो गया...रिक्शे वाले चाचा को मदद लेना पड़ा भारी
स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना
Advertisement

वीडियोज

विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget