एक्सप्लोरर

Heavy Rain: नदी में समा गया केरल का ये पुल, पूरे इलाके में घुसा बाढ़ का पानी

Rain In Kerala: केरल में बीते कई दिनों से भारी बारिश जारी है. बारिश के कारण नदियों में पानी का लेवल काफी बढ़ गया है. हालात ये हो गए कि कोट्टायम जिले का एक पुल नदी में समा गया है. देखें वीडियो...

Kerala Rain Alert: केरल के कई जिलों में इस वक्त बाढ़ (Flood) और बारिश (Rain) से खौफनाक हालात हैं. हजारों की तादाद में लोग बेघर हो गए हैं. नदियों में बाढ़ है और शहरों में घर-दुकानें सब कुछ डूब गए हैं. हर तरफ तबाही का मंजर दिख रहा है. इसी बीच केरल से एक और भयानक तस्वीर सामने आई है. 

सोशल मीडिया (Social Media) के माध्यम से एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में आप बाढ़ के भयावह मंजर को देख सकते हैं. भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर है और इसके कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है. केरल के कोट्टायम जिले में भारी बारिश के बाद चेरुवल्ली पजाहिदोम पुल पानी (Bridge Submerged in Kottayam) में डूब चुका है.

समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्विटर (Twitter) पर वीडियो पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी. आप वीडियो में देख सकते हैं कि नदी उफान पर है और पूरा ब्रिज पानी में डूब चुका है. वीडियो में आप पुल के आसपास लोगों को खड़ा हुआ भी देख सकते हैं.

केरल में बारिश को लेकर अलर्ट जारी

गौरतलब है कि मौसम विभाग (IMD) ने आने वाली 4 अगस्त तक के लिए केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए चेतावनी भी जारी की है. इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert In Kerala) जारी किया गया है. 

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मिली जानकारी के के अनुसार, केरल के 14 में से 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य चार के लए कोई भी अलर्ट जारी नहीं हुआ है. राज्य के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम और इडुक्की जिलों में अगले कुछ दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है.

ये भी पढ़ें- Trending: शख्स ने चॉकलेट की मदद से बनाई मूर्ति, कलाकारी देख दंग रह गए लोग

ये भी पढ़ें- Shocking: बिना लैंडिंग गियर के रनवे पर उतरा ये प्लेन, वीडियो देख सहम जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rapido के 186 रुपये के किराये पर हुआ बवाल, वीडियो वायरल
Rapido के 186 रुपये के किराये पर हुआ बवाल, वीडियो वायरल
बच्चे को गोद में लिए बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला, वीडियो वायरल
बच्चे को गोद में लिए बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला, वीडियो वायरल
Video: चिड़ियाघर से नई-नवेली दुल्हन को फरार कर ले गया आशिक, देखता रहा पति
चिड़ियाघर से नई-नवेली दुल्हन को फरार कर ले गया आशिक, देखता रहा पति
सड़क धंसी और गड्ढे में समा गई कार, चेन्नई का वीडियो वायरल
सड़क धंसी और गड्ढे में समा गई कार, चेन्नई का वीडियो वायरल

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 15 हजार वोटों से आगे निकले सखाराव सरकार
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 15 हजार वोटों से आगे निकले सखाराव सरकार
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
बंगाल उपचुनाव रिजल्ट: BJP के लिए गुड न्यूज, नंदीग्राम-रेजीनगर में पोस्टल बैलेट की गिनती में आगे
बंगाल उपचुनाव रिजल्ट: BJP के लिए गुड न्यूज, नंदीग्राम-रेजीनगर में पोस्टल बैलेट की गिनती में आगे
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी आगे, तीसरे नंबर पर कांग्रेस, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव लोकसभा सीट पर बीजेपी आगे, तीसरे नंबर पर कांग्रेस, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget