एक्सप्लोरर

मुजरा लवर दूल्हा, स्टेज पर पहुंच बोला, नाचगाना बंद हुआ तो बारात वापस

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के पंडाल में बारात का स्वागत हो रहा है और माहौल में काफी गहमागहमी है. इसी बीच दूल्हा पूरे टशन में स्टेज या माइक स्टैंड के पास पहुंचता है.

शादियों के सीजन में आपने दूल्हे की एंट्री से लेकर दहेज और गिफ्ट्स से जुड़े कई अजीबोगरीब ड्रामे देखे होंगे, लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा दूल्हा वायरल हो रहा है जिसके तेवर देखकर हर कोई हैरान है. अपनी ही शादी में दूल्हा हाथ में माइक थामकर खुलेआम लड़की वालों और घरातियों को अल्टीमेटम देता नजर आ रहा है. दूल्हे राजा का साफ कहना है कि खाना भले ही रात 1 बजे मिले या 2 बजे, उससे फर्क नहीं पड़ता, लेकिन अगर डीजे पर नाचना बंद हुआ तो बारात बिना शादी किए तुरंत वापस लौट जाएगी. दूल्हे के इस 'अनोखे फरमान' का वीडियो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है.

'खाना 2 बजे मिले चलेगा, पर डांस रुका तो बारात रिटर्न!'

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के पंडाल में बारात का स्वागत हो रहा है और माहौल में काफी गहमागहमी है. इसी बीच दूल्हा पूरे टशन में स्टेज या माइक स्टैंड के पास पहुंचता है और हाथ में माइक लेकर बोलना शुरू करता है. दूल्हा बिना किसी हिचकिचाहट के कहता है "खाना चाहे 1 बजे खिलाओ या 2 बजे खिलाओ, लेकिन अगर डांस रुका तो बारात यहीं से रिटर्न हो जाएगी." दूल्हे की यह बात सुनते ही वहां मौजूद बराती-घराती ठहाके लगाने लगते हैं, जबकि कुछ लोग दूल्हे का यह स्वैग देखकर दंग रह जाते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ? (@kalyani.9x__)

इंटरनेट पर मचा बवाल, लोग बोले - 'असली डीजे लवर तो यही है'

जैसे ही यह मजेदार क्लिप इंस्टाग्राम और एक्स पर पोस्ट हुई, नेटिजन्स ने इस पर कमेंट्स की बौछार कर दी. सोशल मीडिया यूजर्स दूल्हे के इस 'डांस प्रेम' पर जमकर चटकारे ले रहे हैं. एक यूजर ने हंसते हुए लिखा, "भाई को शादी से ज्यादा डीजे का पैसा वसूलने की चिंता है!" वहीं दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए कमेंट किया, "लगता है दूल्हे के दोस्तों ने पहले ही शर्त रखी थी कि नाच गाना नहीं तो शादी नहीं." एक और यूजर ने लिखा, "लड़की वाले भी सोच रहे होंगे कि खाना बचाने का इससे बढ़िया मौका और क्या होगा, बस डीजे बजने दो."

यह भी पढ़ें: कचरा छोटा, सीख बड़ी... दादर स्टेशन पर यात्रियों ने बैग में रखा कूड़ा

दहेज नहीं, सिर्फ मनोरंजन की मांग ने जीता दिल

आमतौर पर शादियों में खाने-पीने की कमियों या अन्य बातों पर विवाद देखने को मिलते हैं, लेकिन इस दूल्हे की अनोखी डिमांड ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है. बिना किसी दहेज या तामझाम के सिर्फ "डांस न रुकने" की शर्त रखने वाले इस दूल्हे के एटीट्यूड को लोग काफी फनी और एंटरटेनिंग बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

छोरी कमाल की...लहंगा पहन पहाड़ों में की स्नोबोर्डिंग, वीडियो वायरल
छोरी कमाल की...लहंगा पहन पहाड़ों में की स्नोबोर्डिंग, वीडियो वायरल
छोटे भाई को जाने दो... पुलिसकर्मी से प्रदर्शनकारी की गुहार सुन आ जाएगी हंसी
छोटे भाई को जाने दो... पुलिसकर्मी से प्रदर्शनकारी की गुहार सुन आ जाएगी हंसी
ट्रेन में TTE से भिड़ गया छोटा बच्चा, छीना टैब तो छूटी सबकी हंसी
ट्रेन में TTE से भिड़ गया छोटा बच्चा, छीना टैब तो छूटी सबकी हंसी
मां ने मांगी मदद, ट्रेन के पैंट्री स्टाफ ने 5 मिनट में पकाया ओट्स, दिल जीत रहा वीडियो
मां ने मांगी मदद, ट्रेन के पैंट्री स्टाफ ने 5 मिनट में पकाया ओट्स
Advertisement

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
Embed widget